Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हेमा मालिनी के पास रात में नहीं रुकते धर्मेंद्र, बेटी ईशा देओल ने किया खुलासा

हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ईशा ( Esha Deol) एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हेमा मालिनी की बायोग्राफी में ईशा देओल ने पिता को लेकर कई बातें लिखी हैं। आइए डालें उन्हीं में से कुछ पर एक नजर:

Hema Malini Sunny Deol Rift, Sunny Deol Stepmother, Dharmendra Wife
धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही हेमा मालिनी से शादी रचाई थी। धर्मेंद्र रात में अपने पहले परिवार के साथ ही रहते थे।

ईशा ने लिखा है कि बचपन में पापा यूं तो रोज हमसे मिलने आते थे लेकिन एक बात का हमेशा अफसोस रहता था कि वे कभी हमारे साथ रात नहीं गुजारते थे। रात होते-होते बस घर में हम तीन यानी मम्मी हेमा और बहन अहाना ही बचते थे।


बकौल ईशा देओल कभी-कभार अगर धर्मेंद्र घर पर ही रुक जाते थे तो हमें बहुत आश्चर्य होता था। मैं मम्मी से पूछती थी पापा ठीक तो हैं, वे आज हमारे घर पर ही रुक रहे हैं।

ईशा देओल ने बताया कि जब वह थोड़ी बड़ी हुईं तब उन्हें समझ आया कि उनके पिता ने उनके लिए जितना कुछ किया है वह बहुत है।

Hema Malini Sunny Deol Rift, Sunny Deol Stepmother, Dharmendra Wife
ईशा देओल के मुताबिक उनके पिता धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी के बाद भी अपने पहले परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई। ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। अपने पिता के लिए ईशा के दिल में काफी ज्यादा रेस्पेक्ट है।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.