Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हो गया खुलासा, जहांगीर है सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या है इसका मतलब

बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे के नाम का खुलासा हो गया है.

इस साल फरवरी में करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. सैफीना ने पहले बच्चे का नाम तैमूर अली खान रखा था, जिस पर काफी बवाल देखने को मिला था. ऐसे में उनके दूसरे बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगी हुईं थीं. लेकिन अब उनके दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा हो गया है.

जहांगीर है बच्चे का नाम
सैफ- करीना के छोटे बेटे का नाम जेह है, हालांकि सोमवार को तैमूर अली खान के छोटे भाई के पूरे नाम की चर्चा काफी चलती रही, जो करीना की किताब सामने आने के बाद शुरू हुई. दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना की प्रेग्नेंसी किताब में छोटे बेटे की तस्वीर के नीचे जहांगीर लिखा है. इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि करीना- सैफ के छोटे बेटे का पूरा नाम जहांगीर अली खान है. इस बारे में अभी तक सैफ- करीना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

रिपोर्ट के अनुसार तैमूर अली खान को घर में टिमटिम नाम से पुकारा जाता है है, उस प्रकार ही जहांगीर के घर का नाम जेह है. जहांगीर मुगल बादशाह अकबर के बेटे थे. उनका असली नाम नूर-उद-दीन मोहम्मद सलीम. जहांगीर एक पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है- पूरी दुनिया का राजा।

सैफीना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर अपने बेटे के नाम की घोषणा नहीं की है. उनके छोटे बेटे का न ही कोई फोटो अभी तक सामने आया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.