Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

100 एकड़ में फैले आलीशान फॉर्महाउस में खेती-बाड़ी करते हैं धर्मेंद्र, करोड़ों की सम्पत्ति के बावजूद जीते हैं साधारण जिंदगी

गुजरे जमाने के एक्टर धर्मेंद्र 85 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव है।

वे सोशल मीडिया पर आए दिन फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वे अक्सर अपने लोनावला वाले आलीशान फॉर्महाउस की फोटोज भी दिखाते रहते हैं।

करीब 2 साल से इस फॉर्महाउस पर जिंदगी गुजार रहे धर्मेंद्र हाल ही में टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

इस दौरान वे सभी के लिए अपने फॉर्महाउस से आलू के पराठें बनवाकर ले गए थे।

जज के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स ने इन पराठों का जमकर लुत्फ उठाया था। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने शो में यह तक कहा कि वे सभी को एक दिन अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर इन्वाइट करेंगे।

इसी बीच उनके फॉर्महाउस की कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नीचे देखें धर्मेंद्र के फॉर्महाउस की वो फोटोज जो आपने शायद नहीं देखी होगी. धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते है।

इन वीडियोज में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं।

साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं। उन्होंने कहा था- मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है।

हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। इन फोटोज में वे कभी आम तोड़ते तो कभी अपने फार्महाउस में बने रॉक गार्डन में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं।

दोनों को कई बार साथ में यहां टाइम बिताते हुए देखा गया है। धर्मेंद्र के इस आलीशान फार्महाउस में स्विमिंग पूल भी है।

वो पूल के अंदर वॉटर एरोबिक्स करते नजर आते हैं। प्रकृति की गोद में फैला ये फार्म हाउस बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.