Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

13 की उम्र में पिता से अलग हो गई यह एक्ट्रेस, मां ने रो-रोकर बयां किया वर्षों पुराना सच…

बिग बॉस ओटीटी 2 जब से प्रसारित हुआ है ऐसा कोई दिन नहीं है जब शो लाइमलाइट में ना आया हो। शो के फिनाले का समय भी नजदीक है। ऐसे में सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस शो में फैमिली वीक एनाउंस किया गया है।

हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए बिग बॉस के घर आते हैं।

यह पल कंटेस्टेंट के लिए काफी इमोशनल भरा होता है। वहीं हाल ही में घर में अभिषेक मल्हान की मां नजर आई थीं। जिन्होंने पूरे बिग बॉस के घर के माहौल को खुशमिजाज कर दिया था। वहीं अब मनीषा रानी के पिता घर में आए। मनीषा अपने पिता को देख फूट-फूटकर रोईं, लेकिन मनीषा से ज्यादा जिया शंकर मनीषा के पिता को देखकर रोती नजर आईं।

एक बच्चे के लिए मां और पिता, दोनों का लाइफ में होना बहुत मायने रखता है। किसी एक के न होने से, लाइफ डगमगा जाती है। खासकर तब, जब आपने उनको बचपन में ही अलग होते देखा हो।कइयों इस दर्द से गुजरे होंगे। टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ कंटेस्टेंट जिया शंकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनके पिता नहीं हैं। मां ने अकेले ही पाला-पोसा है। आज वो जो कुछ भी हैं। अपने दम पर हैं। कई बार वो शो में अपने पिता तो यादकर रो पड़ी हैं। मां सुरेखा ने भी अब इस बारे में खुलकर बात की है।

हालही में शो में ‘बीबी होटल’ वाला टास्क हुआ। इसमें जिया शंकर की मां सुरेखा गवली आईं। तो उन्होंने अभी अभिषेक मल्हान को बताया कि उनकी बेटी को कभी समझ नहीं आया कि उसके पिता और मैं कैसे अलग हो गए। उन्होंने अभिषेक से कहा कि ‘जिया ने बिग बॉस हाउस में इमोशनल रूप से खुलकर बात नहीं की है, क्योंकि वह बहुत सेंसिटिव और भावुक हैं।’

‘वेलकम 3’ में हुई इस पॉपुलर एक्टर की एंट्री! अक्षय कुमार संग फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

सुरेखा गवली ने खुलासा किया कि जिया का बचपन कठिन था, जब वह केवल 13 साल की थी, तब उसने अपने माता-पिता को अलग होते हुए देखा था। वह डिप्रेशन में चली गई थी। तब से जिया ने सब कुछ अपने दम पर हासिल किया। उनके लिए यह आसान नहीं था, लेकिन वह बिना किसी गॉडफादर के सपोर्ट के, इंडस्ट्री में अपने लिए एक मजबूत जगह बनाने में कामयाब साबित हुई है। इसके पहले जिया शंकर ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में भी बताया था कि उनके पिता उन्हें एक रुपया नहीं देते थे। वह लोग किराए के घर में रहकर गुजारा करते थे।

पिता के संघर्ष भरे दिनों में सहारा बनी थीं पूजा भट्ट, संभाला था पूरा घर

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.