Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

14 बार प्रेग्नेंट होने की कोशिश रही नाकाम, फिर Salman Khan की दी सलाह से बनी जुड़वा बच्चों की मां

हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आईं कश्मीरा शाह शो में थोड़े समय के लिए जरूर आईं लेकिन अच्छी-खासी चर्चा बटोर ले गईं. कश्मीरा इन दिनों अपने बो’ल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं जिसकी तस्वीरें उनके पति कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. वैसे, कश्मीरा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. फिल्मों से ज्यादा वह अक्सर पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं. आपको बता दें कि कश्मीरा ने कृष्णा से दूसरी शादी की है. दोनों ने 2015 में डेटिंग शुरू की.

इनकी लव स्टोरी फिल्म पप्पू पास हो गया के सेट से शुरू हुई. दोनों शूटिंग के बाद सारा वक्त साथ गुजारने लगे और फिर बेहद करीब आ गए. 2007 में कश्मीरा ने अपने पहले पति ब्रैड लिस्टरमैन से तलाक लिया और कृष्णा के साथ कई सालों तक लिव इन में रहने लगीं. आखिरकार दोनों ने 2013 में अपने रिश्ते को शादी का नाम देकर घर बसा लिया. 

शादी के बाद कश्मीरा की स्ट्रगल शुरू हुई जब उन्हें कंसीव करने में दिक्कत आई. नेचुरली प्रे’ग्नें’ट ना होने पर कश्मीरा और कृष्णा ने आईवीएफ तकनीक सहारा लिया लेकिन बात नहीं बनी. एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि उन्होंने प्रे’ग्नें’ट होने की 14 बार नाकाम कोशिश की. इसके बाद सलमान खान ने उन्हें सरोगेसी की सलाह दी जो कि उनके लिए बेहद कारगर साबित हुई. कृष्णा-कश्मीरा ने सरोगेसी का सहारा लिया और 2017 में इनके यहां दो जुड़वा बेटों का जन्म हुआ जिसके बाद इनकी ज़िंदगी खुशियों से भर गई.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.