Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

1995 में आई वो फिल्म…. जिसने शाहरुख को तो बना डाला सुपरस्टार, लेकिन हाथ मलते रह गए सैफ अली खान

Saif Ali Khan Unknown Facts: इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. फिल्म में उन्होंने रावण का किरदार निभाया है, हालांकि इस फिल्म के डायलॉग को लेकर देशभर में काफी विवाद हुए जिसके बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ता दिखा. वहीं, आज हम सैफ से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जान सोच में पड़ जाएंगे.

नई दिल्ली. साल 1995 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इस फिल्म का नाम था ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)’. यही वो फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड को शाहरुख खान के रूप में एक नया सुपरस्टार दिया था, और यह फिल्म शाहरुख के करियर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इस फिल्म के बाद तो शाहरुख की किस्मत ही चमक गई थी, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के शाहरुख नहीं, बल्कि सैफ अली खान पहली पसंद थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के निर्माता वाईआरएफ ने पहले सोचा था कि सैफ अली खान को ‘राज’ बनाया जाए. कहा जाता है कि आदित्य चोपड़ा ने साफ अली खान से संपर्क भी किया था, लेकिन डेट्स की वजह से सैफ ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था, तब जाकर फिल्म में ‘राज’ की भूमिका के लिए शाहरुख खान को चुना गया था.

इस फिल्म को ठुकराने के बाद, सैफ के हाथ लगातार ‘एक था राजा’, ‘बंबई का बाबू’, ‘दिल तेरा दीवान’… जैसी फ्लॉप फिल्में ही हाथ लगी थी, यानी अगर सैफ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ कर लिए होते तो शायद आप उनके करियर में हमें कुछ अलग देखने को मिलता.

हालांकि सैफ अली खान का अपना फैनबेस है, लेकिन उन्होंने कई फिल्में ठुकरा दीं जो बड़ी हिट रहीं. अब आप डीडीएलजे के बारे में जानते हैं. इसके अलावा, अभिनेता ने कथित तौर पर 2 स्टेट्स, जुगलबंदी, कुछ कुछ होता है और रेस 3 में सलमान खान की भूमिका को भी अस्वीकार कर दिया था.

‘आदिपुरुष’ के अलावा सैफ अली खान को इससे पहले 2021 में ‘भूत पुलिस’ और ‘बंटी और बबली’ में देखा गया था. सैफ इन दिनों बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में भी नजर आए थे.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.