Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

2008 का वो साल, जब कैटरीना के जन्मदिन पर भिड़ गए सलमान-शाहरुख खान, 15 साल बाद दिखती है दोस्ती की मिसाल

मुंबई. सलमान खान और शाहरुख खान ने 3 मार्च को अनंत अंबानी की प्रीवेडिंग सेरेमनी में स्टेज पर आग लगा दी. शाहरुख खान और सलमान खान ने आमिर खान के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए. इतना ही नहीं शाहरुख और सलमान ने एक साथ कई सिग्नेचर स्टेप भी किए हैं. बॉलीवुड के इन दोनों सितारों की दोस्ती की अब मिसाल दी जाती है.

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच 36 का आंकड़ा था. इतना ही नहीं दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी. ये वाकया है साल 2008 का. जब दोनों सितारे कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में शिरकत कर रहे थे. इस पार्टी में हुई मामूली कहासुनी ने वहां का माहौल गर्मा दिया था. इतना ही नहीं सलमान और शाहरुख खान के बीच झगड़ा तक हो गया था. दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की.

कैटरीना के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा
साल 2008 में कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को जन्मदिन था. कैटरीना कैफ बॉलीवुड की नई सुपरस्टार हीरोइन बनीं थीं. कैटरीना का इन दिनों सलमान खान के साथ अफेयर भी था. इसी समय कैटरीना के जन्मदिन पार्टी के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे जमा हुआ थे. शाहरुख खान भी इस पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर शाहरुख खान और सलमान खान के बीच कहा-सुनी हो गई. बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. जब मामला बिगड़ने लगा तो गौरी खान ने बीच-बचाव किया और शाहरुख खान को लेकर घर आ गईं. इस झगड़े की खबरें मीडिया में भी जमकर वायरल होने लगीं.

लड़ाई के बाद क्या बोले थे शाहरुख खान
इस झगड़े के बाद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं एक पिता की तरह सोचता हूं. वहीं सलमान एक बच्चे की तरह. हमारे बीच में कुछ ज्यादा कॉमन नहीं है. हम दोनों ही अलग तरीके के इंसान हैं. हमने साथ में काफी वक्त गुजारा है. लेकिन अब वो बात नहीं रही. हम दोनों ही अपनी दुनिया में व्यस्त हैं. अगर हम कभी साथ में आते हैं तो अच्छा है और अगर नहीं आते तो और भी अच्छा है.’ इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने लड़ाई की ओर इशारा किया था.

5 साल बाद टूटी दुश्मनी और बन गए जिगरी दोस्त
साल 2008 में शुरू हुई ये दुश्मनी करीब 5 साल तक मीडिया की सुर्खियां बटोरती रही. इस झगड़े की खबरें भी लोगों के गॉसिप का विषय बनीं रहीं. दोनों की इस लड़ाई को लेकर बॉलीवुड में भी खूब तनातनी देखने को मिलती रही. लेकिन करीब 5 साल बाद दोनों की ये दुश्मनी खत्म हो गई. महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी ने साल 2013 में सलमान खान और शाहरुख खान को आमंत्रित किया. यहां इफ्तार पार्टी रखी गई जिसमें दोनों सितारों ने शिरकत की. यहीं से दोनों की दुश्मनी का खात्मा हो गया और दोनों ने गले मिलकर दोस्ती की नई शुरुआत कर डाली. इसके बाद 5 साल तक चली ये दुश्मनी खत्म हो गई.

आज दोनों है जिगरी दोस्त
अब शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के जिगरी दोस्त माने जाते हैं. 15 साल बाद दोनों की दोस्ती की मिसाल भी दी जाती है. शाहरुख खान ने सलमान खान की कई फिल्मों में कैमियो भी किया था. वहीं सलमान खान ने भी शाहरुख की फिल्मों में कैमियो कर अपनी पर मुहर लगा दी. अब दोनों बॉलीवुड के सबसे अच्छे दोस्तों में गिने जाते हैं. बीते 3 मार्च को शाहरुख खान और सलमान खान ने अनंत अंबानी की प्रीवेडिंग सेरेमनी में स्टेज पर महफिल लूट ली. अब दोनों की दोस्ती की मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.