29 वर्षीय लड़के ने किया था दावा कि ऐश्वर्या राय हैं उनकी माँ, अब अभिषेक बच्चन का आया बयान!
Bollywood

29 वर्षीय लड़के ने किया था दावा कि ऐश्वर्या राय हैं उनकी माँ, अब अभिषेक बच्चन का आया बयान!

एक 29 वर्षीय लड़के ने दावा किया था कि बॉलीबुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी मां हैं। जिस पर अब अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपना बयान दिया हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज मानी जाती हैं। इसके आलावा वह देश की एक सम्मानित महिला भी हैं। हालाँकि कुछ दिनों पहले एक एक शख्स ने अजीबोगरीब दावा किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी मां हैं। यह दावा आंध्र प्रदेश के एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने किया था। युवक के मुताबिक, ऐश्वर्या ने उन्हें 1988 में IVF के जरिए जन्म दिया था। दिलचस्प बात यह है कि साल 1988 में ऐश्वर्या 14 साल की थीं।

इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस शख्स को फॉलो करती हैं Aishwarya Rai, ससुर-ननद किसी  से नहीं जुड़ी हैं सोशल मीडिया पर | | E24 Bollywoodयुवक ने मंगलुरु में मीडिया से कहा, “मैं उनके घर आईवीएफ द्वारा 1988 में लंदन में पैदा हुआ था। मेरा पालन-पोषण तीन से 27 साल की उम्र तक चोडावरम में हुआ था। मैं एक और दो साल की उम्र में अपनी दादी वृंदा कृष्णराज राय के परिवार के साथ मुंबई में था। मेरे दादा कृष्णराज राय का अप्रैल 2017 (मार्च) में निधन हो गया, और मेरे चाचा का नाम आदित्य राय है।”

संगीत नाम के युवक के पास अपने दावों का कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी माँ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो गई है और अकेली रह रही है। युवक का कहना हैं कि “मैं चाहता हूं कि मेरी मां मंगलुरु में मेरे साथ आएं और मेरे साथ रहें। मुझे अपने परिवार से अलग हुए 27 साल हो गए हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं विशाखापत्तनम नहीं जाना चाहता, कम से कम मुझे अपनी मां का नंबर चाहिए तो कि मैं मुक्त हो जाऊँगा।”

तुम्हारी सुंदर पत्नी को देख होती है जलन, ऐश्वर्या को लेकर जब एक शख्स ने  किया कमेंट तो अभिषेक ने दिया ये जवाब | When a person Commented on Aishwarya  rai andइसके अलावा उसने दावा किया कि उसने पहले इस बारे में बात नहीं की क्योंकि रिश्तेदारों द्वारा उसके साथ चलाकी की गई। उन्होंने आगे कहा, “मैं ये सब बातें पहले भी बता सकता था लेकिन मेरे पास सारी जानकारी नहीं थी. अब जब मेरे पास सारी स्पष्ट जानकारी है, तो मैं इसे सबके सामने लेकर आया हूँ।”