Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

35 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेगी ‘राम-सीता’ की जोड़ी, जानिए किस अंदाज में नजर आएंगे अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया

Arun Govil- Dipika Chikhlia: रामायण फेम अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 35 साल बाद पर्दें पर वापिस कर रहे है। इतने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापिस लौटने को लेकर एक्ट्रेस ने बताया की उस समय से लेकर अब तक काफी कुछ बदल गया है।

आपको बता दें की दीपिका चिखलिया और एक्टर अरुण गोविल रामानंद सागर की रामायण में एक साथ देखें गए थे लोगों ने दोनों की जोड़ी खूब सराहना दिया। अब 35 साल बाद फिर से दर्शको को उनकी जोड़ी पर्दें पर देखने को मिलेगी। बता दें दीपिका चिखलिया और एक्टर अरुण गोविल कोर्ट ड्रामा फिल्म के साथ पर्दे पर वापिसी करने जा रहें है।

35 साल बाद साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका

मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ 35 साल बाद अदाकारी दिखाने को लेकर बात करते हुए कहा की यूं तो हमलोग मिलते जुलते रहते है लेकिन काफी समय बाद दोनों साथ मे स्क्रीन शेयर कर रहे है।

एक्ट्रेस ने बताया की जब वह अरुण गोविल के साथ रामायण में काम कर रही था तब दोनों का फी यंग थे , ऐसे में अब काफी कुछ बदल गया है और अब हम बुढ़े ह गए है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने आनेवाली फिल्म को लेकर कहा की अरुण गोविल का इस फिल्म में कैरेक्टर बेसब्र किस्म का है, और गुस्सैल भी है।

रामायम में अरुण गोविल का किरदार काफी विनम्र और चेहरें पर हमेशा रखना होता था, और वही फिल्म में एक्ट्रेस दिपिका चिखलिया की बात करें तो रामायण में सिता के किरदार में थी जो एक पतिवृता स्त्री थी वही इस फिल्म में वह अरुण गोविल पर चिल्लाते हुए स्क्रीन पर देखी जाएगी। एक्ट्रेस ने आने वाली फिल्म के बारे में बताया की इस फिल्म की शुंटिंग मस्ती भरा है जो की एक अलग किरदार को दिखाएगा।

लोग आज भी राम-सिता की जोड़ी को देते प्यार

मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बताया की इन 35 सालों में एक चीज नहीं बदला जो है लोगों का हमारे प्रती देखने की भावना, लोग आज भी हम दोनों की जोड़ी को राम सिता की जोड़ी के रुप में देखते है। लोगों के मन में अरुण गोविल और मेरी एक अलग ही छवी है।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.