Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

39 के रणवीर सिंह 19 साल की एक्ट्रेस से करेंगे रोमांस, लोग बोले- दिमाग ठीक है?

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। एक्टर अब पापा बन गए हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इस बार लोग उन पर भड़क रहे हैं। खबर है कि आदित्य धर की अपकमिंग जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ 19 साल की साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम सामने आया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और लोग भड़क गए हैं।

रणवीर सिंह अपने से 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग करेंगे रोमांस?

39 साल के रणवीर सिंह की इस फिल्म में रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए 19 साल की सारा अर्जुन को चुना गया है। दोनों की उम्र में काफी फासला है। यह खबर आते ही लोग मेकर्स और रणवीर सिंह पर भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने जय हो, जज्बा, सांड की आंख जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में ऐश्वर्या राय का युवा किरदार भी निभाया था। यह उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, उनकी कास्टिंग पर लोग भड़क गए हैं और मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक मिशन पर खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।
आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्यों की भूमिका में होंगे, जबकि संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.