Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

47 साल की उम्र मलाइका बनना चाहती हैं एक बेटी की मां, किया बड़ा खुलासा अर्जुन नहीं होंगे पिता…

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने डेयरिंग अंदाज को लेकर हमेशा ही मनोरंजन जगत की सुर्खियों में रहती हैं.

मलाइका की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ आइने की तरह फैंस के सामने रहती हैं. अरबाज खान के साथ तलाक हो या फिर अर्जुन कपूर को डेट करना हो मलाइका हर मुद्दे पर मीडिया में बेबाक नजरिया पेश करती हैं. अब एक बार फिर से मलाइका ने एक ख्वाहिश जाहिर की है जिसके कारण हर ओर इस डीवा की चर्चा हो रही है.

बेटी मां बनने की ख्वाहिश
दरअसल, हाल ही में मलाइका ने रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में अपनी एक पुरानी ख्वाहिश से परदा उठाया है. मलाइका इस शो में जज की भूमिका में दिखाई देती हैं. शो के मंच पर एक्ट्रेस ने इच्छा जताई है कि वह बेटी मां बनना चाहती हैं. अगर ऐसा नहीं किया जा सकता तो वह एक बेटी को गोद लेना चाहेंगी. मलाइका ने बताया कि वो हमेशा से ही एक बेटी की मां बनना चाहती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मलाइका जल्द की बेटी को अडोप्ट कर सकती हैं. ऐसे में अर्जुन उसबेटी के पिता नहीं होंगे.

मलाइका अरोड़ा की उम्र 47 साल है और वो अरबाज खान से तलाक के बाद काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. सुपर डांसर के मंच पर कंटेस्टेंट के डांस ने एक्ट्रेस को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक बेटी की चाहत थी. मलाइका ने कहा कि वह अब गंभीरता से मां बनने पर विचार कर रही हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें भी एक बेटी की जरूरत है, क्योंकि सभी लड़के उनके आसपास हैं. वह एक बेटे की मां है, लेकिन एक बेटी चाहती है जिसके साथ वह अपना मेकअप, जूते और कपड़े साझा कर सके.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.