Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

5 मुस्लिम बॉलीवुड सितारें जो गणपति बप्पा में रखते हैं गहरी आस्था, धूमधाम से पूजा-अर्चना कर करते हैं सेलिब्रेट

गणपति की धूम इस समय सब जगह देखने को मिल रही है।

गणपति बप्पा के जयकारे इस वक्त हर तरफ सुनने को मिल रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में तो इस खास त्योहार की धूम कुछ अलग ही देखने को मिल रही है। भारतीय फिल्म उद्योग बॉलीवुड के सितारे जोर शोर से इस त्योहार को मना रहे हैं। वहीं खास बात ये है कि इस फेस्टिवल को हिंदू स्टार्स तो मनाते ही मनाते हैं, इसके अलावा कई और स्टार्स हैं जो कि अलग धर्म के होने के बावजूद इस पर्व को ख़ुशी-ख़ुशी एंजॉय करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बप्पा के सबसे बड़े भक्त हैं। सलमान के परिवार में हर साल बप्पा का स्वागत होता है और धूमधाम से गणपति पूजा होती है। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा की शादी के बाद स ये त्योहार उन्हीं के घर मनता है। हालांकि पहले ये त्योहार सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही सेलब्रेट होता है।

सोहा अली खान
नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी हर साल बप्पा की पूजा करती हैं। सोह खुद गणपति दर्शन के लिए जाती हैं। इस बार भी वो पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया को लेकर गणपति दर्शन के लिए गईं थीं।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरुख खान भी बप्पा में खूब आस्था रखते हैं। किंग खान भी गणेश भगवान के त्योहार को मनाते हैं। शाहरुख के घर में भी बप्पा की पूजा होती है। पिछले साल ही शाहरुख खान ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था। हालांकि इस बार अभी कुछ जानकारी नहीं आई है।

सारा अली खान

हिन्दू ना होकर भी बाप्पा में गहरी आस्था रखते हैं ये स्टार्स, घर में लाते हैं गणपति | non hindu stars who welcomes ganpati at homeयूं तो सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हर त्यौहार धूमधाम से मनाती हैं। गणेश चतुर्थी के साथ ही वो ईद, दिवाली भी सेलिब्रेट करती दिखती हैं। इस तस्वीर में वो बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े नजर आई।

सुज़ैन खान
बीते साल बॉलीवुड एक्ट्रेस सुज़ैन खान ने अपने एक्स हस्बैंड ऋतिक रोशन के साथ गणपति का वेलकम किया था। ऋतिक और उनके परिवार के साथ सुज़ेन ने भी गणपति का आगमन घर में किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.