Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

50 की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। मौजूदा समय में वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं। जी हां, एक्टर चौथी बार पिता बने हैं।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कुछ दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं, अब उन्होंने एक बटे को जन्म दिया है। गुरुवार यानी 20 जुलाई को दोनों ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया है। एक्टर के इस खास पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन रामपाल और GF गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने 20 जुलाई 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने की खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक तौलिया की तस्वीर है, जिस पर हैलो वर्ल्ड लिखा था। और विनी-द-पूह का कार्टून बना हुआ है।

अर्जुन रामपाल ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है “मुझे और मेरे परिवार में आज एक खूबसूरत बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ, मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की टीम का धन्यवाद। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। #20.07.2023 #helloworld.”

जैसे ही अर्जुन रामपाल की यह पोस्ट सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस समेत सितारे भी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा है, ‘बधाई हो दोस्त।’ राहुल देव ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई डैडी और मम्मी।’ निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, ‘आखिरकार!! बधाई हो, नन्हे बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके अलावा एमी जैक्सन और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स भी जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए हैं।

अर्जुन रामपाल के बारे

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और इन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। एक्स वाइफ से अर्जुन रामपाल को दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका और मायरा है। इस कपल ने शादी के 20 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद से ही वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिश्ते में रह रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो, अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात वर्ष 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ महीनों के बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। इस कपल ने वर्ष 2019 में पहले बेटे अरिक का स्वागत किया। दोनों अब दूसरी बार माता-पिता बन चुके हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.