Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sonakshi की शादी के 50 दिन बाद Shatrughan Sinha का टूटा सब्र का बांध, कहा- शादी गैरकानूनी…

Sonakshi Sinha-Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ीं। किसी ने कहा कि इस शादी से एक्ट्रेस के दोनों भाई भी खुश नहीं है, तो किसी ने बताया एक्ट्रेस के पापा शत्रुघ्न सिन्हा बेटी से नाराज हैं। इन सब अफवाहों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से खुलकर बात की।

अफवाहों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया विराम

शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल को ‘मेड फॉर ईच अदर’ बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ने शादी हमारे आशीर्वाद से की है, उन्होंने कोई ‘गैरकानूनी’ या ‘गैर-संवैधानिक’ काम नहीं किया है।

मैं अपनी बेटी के साथ खड़ा नहीं रहूंगा, तो कौन खड़ा होगा?

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा, ”यह शादी का मामला है… दूसरी बात, अगर बच्चों ने शादी कर ली है, तो यह ‘गैरकानूनी’ या ‘गैर-संवैधानिक’ नहीं है। उन्होंने हमारी मर्जी और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया है, हम इसकी सराहना करते हैं। अगर मैं अपनी बेटी के साथ खड़ा नहीं रहूंगा, तो कौन खड़ा होगा… मेरी पत्नी पूनम सिन्हा और मैं, उसकी शादी का जश्न मनाने के लिए साथ खड़े थे। यह बेहद खुशी का पल था।”

उन्हें ‘मेड फॉर ईच अदर’ बताते हुए शत्रुघ्न ने कहा, ”माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए खड़े रहते हैं और मुझे लगता है कि हमारे बच्चे खुश हैं। मैं उन्हें ‘मेड फॉर ईच अदर’ कहता हूं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं।”
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बास्टियन में शादी की। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक पार्टी में कराई थी।
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal we

खास बात यह है कि सोनाक्षी और जहीर, दोनों ने ही सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 

सोनाक्षी ने सलमान के साथ बॉक्स-ऑफिस की हिट फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था, जबकि जहीर ने सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था।

सोनाक्षी जल्द ही ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.