Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

60 रुपये की दिहाड़ी में किया काम, मां ने किया सुसाइड, आज करोड़पति हैं मुनव्वर

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस हाउस में छाए हुए हैं. अपने तर्जुबे से वो घरवालों को जिंदगी का ज्ञान भी बांटते हैं. छोटी सी उम्र में स्टार कॉमेडियन ने काफी कुछ झेला.

मुनव्वर की ट्रैजिक लाइफ

mannara Munawar 1

बचपन में मां को खोया. कभी गरीबी में जिंदगी बिताने वाले मुनव्वर आज करोड़ों में कमाते हैं. वो बिग बॉस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में शुमार हैं.

Munawar bigg boss 17 10

बीते एपिसोड में मुनव्वर ने बताया कि कभी वो एक दिन का 60 रुपये कमाते थे. 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खोया था. उनकी मां ने सुसाइड किया था.

Munawar bigg boss 17 6

उनकी मां की शादीशुदा लाइफ में तनाव था. वो आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं, फिर एक दिन उन्होंने एसिड पी लिया और अपनी जान दे दी. उनकी मां पर 3500 रुपये का कर्जा था.

Munawar bigg boss 17 3

पहले मुनव्वर का परिवार गुजरात के जूनागढ़ में रहता था. मां के निधन के बाद वो मुंबई में बसे.परिवार के सर्वाइवल के लिए मुनव्वर ने भिंडी बाजार में बर्तनों की दुकान में काम करना शुरू किया था.

Munawar bigg boss 17 1

उन्हें एक दिन के 60 रुपये मिलते थे. अपनी इस नौकरी से मुनव्वर काफी खुश थे. काम करने के चक्कर ने मुनव्वर ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

Munawar bigg boss 17 8

कभी पाई पाई के मोहताज रहे मुनव्वर ने अपनी मेहनत के दम पर अपना करियर बनाया है. वो शोबिज इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं.

Munawar bigg boss 17 7

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ आज करोड़ों में है. सफल होने के बाद भी मुनव्वर अपनी जमीन से जुड़े हुए हैं. वो स्टैंडअप कॉमेडियन और शायर हैं.

Munawar bigg boss 17 13

बिग बॉस में आने से पहले वो रियलिटी शो लॉकअप के विनर बने. काफी चांस हैं वो बिग बॉस सीजन 17 भी जीते. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.