8 साल की उम्र में रेखा के दीवाने थे सलमान खान, जब रेखा मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तो सलमान किया करते थे उनका पीछा
Bollywood

8 साल की उम्र में रेखा के दीवाने थे सलमान खान, जब रेखा मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तो सलमान किया करते थे उनका पीछा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग’ स्टार कहे जाने वाले सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्मे सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनिया भर में सलमान खान को पहचाना जाता है और लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं।

शुरुआत से ही सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं सलमान खान की पहली क्रश के बारे में जो वर्तमान में इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाती है।

8 साल की उम्र में रेखा के दीवाने थे सलमान खान, जब रेखा मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तो सलमान किया करते थे उनका पीछा

ये एक्ट्रेस थीं सलमान खान की क्रश: साल 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए रातों-रात सुपरस्टार बनने वाले सलमान खान अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं और बाहर से आए लोगों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लांच कर चुके हैं जिसमें कैटरीना से लेकर जरीन खान का नाम शामिल है।

सलमान खान का नाम अब तक जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर और जैकलिन फर्नांडीस समेत जैसी कई हसीनाओं के साथ जुड़ा, लेकिन उनकी पहली क्रश कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस रेखा थी।

8 साल की उम्र में रेखा के दीवाने थे सलमान खान, जब रेखा मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तो सलमान किया करते थे उनका पीछा

गौरतलब है कि रेखा हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस है जिनकी लव लाइव भी काफी चर्चा में रही है। कहा जाता है कि सलमान खान एक समय पर रेखा का पीछा किया करते थे और उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते थे। इस बात का दावा हम नहीं करते बल्कि खुद रेखा और सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया था।

साईकिल से रेखा का पीछा करते थे सलमान: दरअसल, रेखा अपनी फिल्म ‘नानी’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंची थी जहां पर उन्होंने सलमान और उनकी बॉन्डिंग का खुलासा किया था। इस दौरान रेखा ने बताया था कि सलमान जब 8 साल के थे तब उनके पीछे जाते थे और वह जब मॉर्निंग वॉक पर निकलती थी तो सलमान खान साइकिल से उनका पीछा करते थे।

8 साल की उम्र में रेखा के दीवाने थे सलमान खान, जब रेखा मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं तो सलमान किया करते थे उनका पीछा

सलमान खान ने भी खुलासा किया था कि यंग एज में रेखा ही उनकी पहली क्रश थी। इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने इस दौरान अपने घरवालों से तक कह दिया था कि वह रेखा से ही शादी करेंगे। गौरतलब है कि रेखा का नाम मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा है। इसके अलावा भी उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन अमिताभ बच्चन संग उनका अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। वहीं बात की जाए सलमान की तो वह अभी तक कुंवारे हैं।