Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

2.30 मिनट तक चला इंटरव्यू, रिजवान ने एक सेकेंड के लिए भी नहीं मिलाई महिला एंकर से आंखें, देखें VIDEO

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसका आखिरी और निर्णायक मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है. सीरीज़ का दूसरा मैच कराची में खेला गया था. जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की थी. दोनो की पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम मैच ड्रा कराने में सफल रही थी.

इस मैच के आखिरी दिन के खेल में जब एक पाक खिलाड़ी मोहम्मद रिजवा से महिला पत्रकार ने इंटरव्यू किया तब, खिलाड़ी का रिएक्शन देखने वाला था. इस वीडियो में खिलाड़ी महिला पत्रकार की तरह एक बार भी नहीं देखते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल है.

पाकिस्तान टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाया, जिसके बाद वो मैच में सवाल जवाब के लिए उपलब्ध हुए. मोहम्मद रिजवान जब इंटरव्यू के लिए आए तब ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच ड्रॉ नहीं हुआ था. पारी खेली जा रही है. बाबर आज़म दमदार बैटिंग कर रहे थे. खैर, मोहम्मद रिजवान से उनके शतक का बाबर आज़म की बल्लेबाजी और मैच से जुड़े कई सवाल पूछे गए. इन सवालों बार जवान का सिलसिला 2:30 मिनट यानी की 150 सेकंड तक चलता रहा.

जिसमें मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया जोकि टेस्ट की नंबर एक टीम है उसके साथ मुकाबला आसान नही है. साथ ही मैच जीतना निकलता जाता है वो दूर होता जाता है. साथ ही बाबर आज़म नंबर एक बल्लेबाज हैं. जैसी बाते कहीं. लेकिन इंटरव्यू ले रहीं महिला पत्रकार ज़ैनब अब्बास की तरफ एक जहाला पलक उठाकर नही देखा. जिसे उनकी तहजीब बनाया गया हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को काफी शेयर किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.