Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात…

अश्लील फिल्में बनाने के केस में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पुलिस कस्टडी में है।

शुक्रवार यानी 23 जुलाई को हिरासत में रहने का उनका आखिरी दिन है। राज की गिरफ्तारी पर कोर्ट का फैसला आने वाला है। पति की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है और दुखी मन से अपनी दिल की बात कही। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर एक किताब से एक फोटो पोस्ट की। उनकी पोस्ट में जेम्स थर्बर का कोट डालकर लिखा- गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता से देखें।


शिल्पा ने एक किताब की फोटो शेयर की है, जिसमें जीवित रहने और चुनौतियों की बात का जिक्र है। किताब में लिखा है- मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।

पुलिस ने बताया है कि शिल्पा शेट्टी को समन नहीं भेजा जाएगा। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बात ऐसे तमाम कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि सोमवार को राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ मुंबई के मालवानी पुलिस थाने में 4 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। इस केस में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि पुलिस ने राज कुंद्रा का आई फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। राज कुंद्रा के अलावा उनके बहनोई प्रदीप बश्खी के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, प्रदीप बख्शी भी इस केस में राज कुंद्रा के साथ आरोपी हैं। बख्शी ‘हॉटशॉट’ ऐप बनाने वाली कंपनी केनरिन के को-ओनर हैं।

जांच में पता चला है कि कुंद्रा ने हॉटशॉट ऐप को मेंटेन करने के लिए प्रतिकेश और ईश्वर नाम के दो लोगों को विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पेरोल पर रखा था। केनरिन कंपनी के ‘हॉटशॉट’ एप को मैनेज करने के लिए राज की कंपनी को हर महीने 3-4 लाख रुपए देने पड़ते थे। बता दें कि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। ऐसा इसलिए है कि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं।

जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप से अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा के बैंक खातों की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिससे पता चला है कि उनकी कंपनी को कई बार एक दिन में ही 50 हजार से 10 लाख रुपए तक की कमाई होती थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.