Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या राज कुंद्रा लाने वाले थे नया ऐप, करना चाहते थे पत्नी की बहन को कास्ट, इस हीरोइन ने किया खुलासा…

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

जहां तय होगा कि उन्हें बेल मिलेगी या उनकी सजा बढ़ेगी। पोर्नोग्राफी केस के पूछताछ में पुलिस रोज नए-नए खुलासे कर रही है। वहीं, गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth), जो खुद अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में जेल की हवा खा चुकी है, लगातार राज कुंद्रा के पक्ष में बयान दे रही है। अब गहना ने दावा किया है कि राज कुंद्रा एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे और इसके जरिए वो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को बड़ा ब्रेक देने वाले थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गहना ने दावा किया है कि राज कुंद्रा एक फिल्म में अपनी साली यानी शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे। उन्होंने दावा किया- मेरे गिरफ्तार होने के कुछ ही दिन पहले मैं राज के ऑफिस गई थीं। वहां मुझे पता चला कि वो बॉलीफेम नाम से एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वे रियलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो और नॉन बोल्ड फिल्मों को ऐप पर दिखाने की प्लानिंग बना रहे थे। हमने कुछ स्क्रिप्ट पर भी चर्चा की और एक स्क्रिप्ट में शमिता शेट्टी को कास्ट करने की प्लानिंग थी।


गहना ने कहा कि इसके अलावा सई ताम्हणकर और दूसरे कुछ स्टार्स को कास्ट करने के बारे में सोचा गया था। मैं इन फिल्मों के डायरेक्ट वाली थी। इसके लिए शमिता शेट्टी भी तैयार थीं।  हालांकि, वे इस मामले में शमिता शेट्टी से कभी नहीं मिलीं। उन्हें फिल्म के लिए शमिता शेट्टी की फीस या शर्तों क्या थीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।


बता दें कि पुलिस ने राज कुंद्रा का आई फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। राज कुंद्रा के अलावा उनके बहनोई प्रदीप बश्खी के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, प्रदीप बख्शी भी इस केस में राज कुंद्रा के साथ आरोपी हैं। बख्शी ‘हॉटशॉट’ ऐप बनाने वाली कंपनी केनरिन के को-ओनर हैं।


जांच में पता चला है कि कुंद्रा ने हॉटशॉट ऐप को मेंटेन करने के लिए प्रतिकेश और ईश्वर नाम के दो लोगों को विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पेरोल पर रखा था। केनरिन कंपनी के ‘हॉटशॉट’ एप को मैनेज करने के लिए राज की कंपनी को हर महीने 3-4 लाख रुपए देने पड़ते थे। बता दें कि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। ऐसा इसलिए है कि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं।


जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप से अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा के बैंक खातों की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिससे पता चला है कि उनकी कंपनी को कई बार एक दिन में ही 50 हजार से 10 लाख रुपए तक की कमाई होती थी।

(साभार)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.