Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान के परिवार के ये 10 सदस्य लाइमलाइट से रहते हैं दूर, गौतम गंभीर भी हैं इसमें शामिल

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान का उनके परिवार को लेकर प्यार किसी से छिपा नही है।

सलमान हमेशा ही अपने परिवार वालों को लेकर बेहद कंसर्न रहे हैं। वैसे तो एक्टर के परिवार के कुछ सदस्य हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। मगर कुछ ऐसे भी है जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते है। तो चलिए आज हम आपको सलमान के परिवार के बाकी सदस्यों से रूबरू कराते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोहैल खान के बेटे निर्वाण खान और योहान खान का है जो हमेशा ही मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। खबरों की माने तो सलमान खान अपने दोनों ही भतीजों को अपने बेटे की तरह मानते और प्यार करते हैं।

इस लिस्ट में अगला नाम सीमा सचदेव खान का है जो कि सोहैल खान की पत्नी हैं। सीमा भी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं।

अब बात करते हैं सलमान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री की जो एक्टर की सगी बहन अलवीरा खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। एलिजा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा अगर बात करें एलिजा की माँ यानी कि अलवीरा की तो ये भी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। मगर उनकी अलवीरा और सलमान की बॉन्डिंग बेहद जबरदस्त हैं।

इस लिस्ट में अगला नाम अलवीरा के पति और सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री का है। एक्टर होने के साथ अतुल एक फ़िल्म निर्माता हैं और उनकी बॉन्डिंग सलमान खान से बेहद अच्छी है। बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि सलमान की भारत को अतुल ने ही प्रोड्यूस किया था।

इस लिस्ट में अगला नाम अरबाज खान के बेटे अरबाज खान का है जो कि हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहे हैं। आपको बतादें कि अरबाज और मलाइका अरोड़ा के डाइवोर्स के बाद अरहान अपनी माँ के साथ ही रहते हैं और आये दिन कभी मलाइका के साथ तो कभी अरबाज के साथ लंच डेट पर स्पॉट होते रहते हैं।

बहुत लोग इस बात में धोखा खा जाते हैं कि सलमान हेलेन के बेटे हैं। लेकिन ऐसा नही है। दरअसल हेलेन सलमान के पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं जिन्हें सलमान बेहद प्यार करते हैं। मगर एक्टर की असली माँ का नाम सलमा खान हैं। जिनके साथ वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते रहते हैं

इस लिस्ट में अगला नाम क्रिकेटर गौतम गंभीर का है जिनके साथ भी सलमान का रिश्ता जुड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस घर में सलमान की बहन अर्पिता की शादी हुई है, उसी घर में गौतम गंभीर की बहन की भी शादी हुई है। जी हां, अर्पिता के पति आयुष के बड़े भाई आश्रय की शादी गौतम गंभीर की बहन राधिका गौतम से हुई है। इसलिए सलमान और गौतम के बीच भाई जैसा रिश्ता है।

इस लिस्ट में आखिरी नाम सलमान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा का है जो भले सलमान की सगी बहन ना हो मगर एक्टर उन्हें बेहद प्यार करते हैं। आपको बतादें कि श्वेता की शादी पुलकित सम्राट से हुई थी लेकिन सब कुछ ठीक ना होने के कारण दोनों के बीच तलाक हो गया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.