Tue, Oct 27, 2026
🔍 ▶️
Videos

यूपी पुलिस ने सलमान खान के डुप्लिकेट को पकड़ लिया, बीच सड़क पर अ’धनं’गा बना रहा था रील

लखनऊ के डुप्लीकेट सलमान खान को पु’लिस ने हिरा’सत में ले लिया है. नाम है आजम अंसारी. रविवार, 8 मई को. चार्ज लगाया कि सड़क पर चलते चलते रील बना रहे थे. शांति भंग की धा’रा 151 लगाई गई. चालान कर दिया गया. हिरासत में ले लिए गए.

रील बनाते वक्त पु’लिस ने पकड़ा!

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक आजम अंसारी को तब हिरासत में लिया गया, जब वे ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर पर रील बना रहे थे.

लखनऊ के ये डुप्लीकेट सलमान खान अक्सर बीच सड़क पर रील बनाते हैं. ज्यादातर सलमान खान के गानों पर सलमान के ही स्टाइल में रील बनाते हैं. कई कई रील में ऊपर का कपड़ा उघाड़ देते हैं. धड़ नंगा. नीचे जींस, फटी पैंट, बिना फटी पैंट, लुंगी,  शॉर्ट्स की विविधता रहती है. और जब आजम ये सब काम करते हैं – मतलब बॉडी दिखाकर हाथ फैलाकर मस्त गाने पर लिप सिंक करते हुए एक्टिंग परोसते हैं अपने इंस्टाग्राम पर – तो लोग सड़क पर जमा हो जाते हैं. एकदम खाँटी रील्स वाला बर्ताव. लोग खड़े होकर आजम अंसारी का सलमान खान में परिवर्तन देखते रहते हैं. जाम भी लग जाता है.

एक बानगी नीचे देखिए –

सोशल मीडिया पर भी आजम अंसारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आजम अंसारी के यूट्यूब (Youtube) पर 1 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पर लाखों व्यूज हैं.

और जो इंस्टाग्राम वाला मामला है, उसमें भी कार्यक्रम. लगभग 77  हजार लोग फॉलो करते हैं.

अब देखिए रील्स और शॉर्ट्स –

नंबर 1 –

View this post on Instagram

A post shared by Azam Ansari (@azam00ansari)

नंबर 2

नंबर 3

लेकिन बंदे में स्वैग है, जो हिरासत में लिए जाने के बाद भी बना रहा

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.