Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

उर्फी जावेद का फिर से छलका दर्द, बोली- रिश्तेदारों ने भी नहीं छोड़ा, फाड़ डाले थे मेरे कपड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क. आए दिन मुंबई की सड़कों पर बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हर दिन वे एक नया और सेक्सी आउटफिट पहनकर घर से निकलती है और मीडिया की सुर्खियां बन जाती है। हालांकि, उन्हें कई बार अपने बोल्ड कपड़ों के लिए ट्रोल भी किया गया है लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक पार्टी दी थी, जिसमें वे कांच के टुकड़ों से बना श्रग पहने नजर आई थी। इन कपड़ों में उनकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच उर्फी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया। उर्फी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे हमेशा से ही बोल्ड रही है। उन्हें अच्छी तरह से ड्रेसअप होना पसंद है। और यहीं वजह है एक बार घर आए उनके रिश्तेदारों ने उनके कपड़े कैंची से काट दिए थे। और आज यही रिलेटिव्स उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए बेताब रहते है।

डिजाइनर कपड़े पहनने का शौक है- उर्फी जावेद
इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने बताया- मुझे हमेशा से ही डिजाइनर आउटफिट्स पहनने का शौक रहा है। मुझे ड्रेसिंग करना काफी पसंद है। मैं हमेशा से ही एक फैशनेबल हीरोइन बनना चाहती थी। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बारे में कौन क्या कहता है। मैं वो ही करती हूं जो मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से ही ईमानदार रही हूं। चाहे मैं कैमरे के सामने रो रही, हंस रही हूं या फिर बातें कर रही हूं, इन सबमें सच्चाई होती है। मुझे दिखावा करना पसंद नहीं है। मुझे अपनी लाइफ को प्रेशर में जीना पसंद नहीं है। मैं हर को बिंदास होकर एन्जॉय करना चाहती हूं।

मर जाऊं तब भी उठेंगे सवाल- उर्फी जावेद
इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने कहा- लोग हर प सवाल करते है और उंगलियां उठाते है। लेकिन अगर मैं मर भी जाऊं तब भी न लोगों के सवाल खत्म होंगे और न ही वे उंगलियां उठाना बंद करेंगे। रियल में मैं इस तरह बातों से तंग आ चुकी हूं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं बचपन से ही करिश्मा कपूर और उर्मिला मातोंडकर की दीवानी हूं। मुझे इन दिनों का ड्रेसिंग सेंस बहुत पसंद है। उन्होंने ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा- फ्यूचर में मैं अपनी एक फैशन लाइन लॉन्च करूंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.