Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब बॉयफ्रेंड अर्जुन संग मालदीव में छुटियां मानने पहुंची मलाइका अरोड़ा, कपड़े निकाल खिंचवाई ऐसी फोटो की, लोग बोले…

बॉलिवुड के दो बड़े कलाकार एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी समय से रिलेशन में हैं। फैन्स को दोनों की ये जोड़ी खूब पसंद आती है। ये कपल आए दिन अपनी फोटोज़ पोस्ट करता रहता है। इस बीच हाल ही में दोनों की वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसने दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है। लोगों को दोनों की ये तस्वीरें हमेशा की तरह काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। साथ ही लोग एक्टर की तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन (Arjun Kapoor) के बीच ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थी। कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्ते अब पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। ऐसे में दोनों एक साथ क्रिसमस और न्यू ईयर भी नहीं मनाएंगे। इस बीच दोनों की ये तस्वीर सामने आई है, जिसने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

ये बात तो जगजाहिर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। अक्सर दोनों एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में वो मलाइका (Malaika Arora) के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में फिलहाल दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेकर वेकेशन मनाने मालदीव पहुंच गए हैं। जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि वो मालदीव में रिलैक्स मूड के साथ इंज्वाय करते नज़र आ रहे हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो सनबाथ लेती दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिकिनी में बेहद बोल्ड लुक देती नज़र आ रही हैं। उनकी तस्वीर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। खैर, बात की जाए दोनों के वर्कफ्रंट की तो मलाइका (Malaika Arora) फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं, अर्जुन (Arjun Kapoor) आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जिनमें ‘एक विलेन रिटर्न्स’, “कुत्ते’, ‘द लेडी कि’लर’ और ‘कनेडा’ का नाम शामिल है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.