Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: AR Rahman को देखते ही उनके पैरों में रखा Honey Singh ने सिर, लिया आशीर्वाद, फैन्स ने बांधे तारीफों के पुल

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने हाल ही में अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2022 अटेंड किया. इस अवॉर्ड शो में हनी सिंह ने अपनी वापसी को लेकर घोषणा की कि वह अपने 10 नए गाने मार्केट में लेकर आएंगे. हनी सिंह का इतना कहना लो और बाकी के पंजाबी सिंगर्स के पसीने छूटना. हर कोई हैरान रह गया. आईफा अवॉर्ड्स में हनी सिंह ने गुरु रंधावा के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया. इस दौरान एक ऐसी घटना घटी कि हर कोई चौंक गया.

दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स में फ्रंट सीट पर एआर रहमान बैठे थे. हनी सिंह स्टेज से उतरकर आए और उन्होंने अपना सिर, एआर रहमान के पैरों में रखा दिया. एआर रहमान, हनी सिंह को उठाते रह गए, लेकिन पूरी जनता के सामने हनी सिंह ने उनसे प्रॉपर तरीके से आशीर्वाद लिया. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

View this post on Instagram

A post shared by KadaK FM (@kadakfm)

वीडियो देख फैन्स ने किया रिएक्ट
फैन्स भी हनी सिंह के इस वीडियो को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी लाइफ का स्पेशल मोमेंट, वह भी एआर रहमान सर के साथ.” फैन्स ने हनी सिंह की तारीफ में कॉमेंट करते हुए लिखा, “किंग इज बैक”. एक और फैन ने लिखा कि सर, हम आपके गानों का इंतजार कर रहे हैं. आप जल्दी ही इन्हें रिलीज करना. आईफा अवॉर्ड्स में हनी सिंह केवल एआर रहमान के पैर छूने के लिए ही मशहूर नहीं हुए, बल्कि गले में छिपकली का नेकपीस पहनकर आने के चलते भी सुर्खियों में आए हुए हैं.

आईफा अवॉर्ड्स की बात करें तो इसमें म्यूजिक इंडस्ट्री से कई लोग शामिल हुए थे. इसमें नेहा कक्कड़, तनिष्क बागची, हनी सिंह, गुरु रंधावा, कंपोजर देवी श्री प्रसाद और ध्वानि भानूशाली का नाम शामिल है. सभी ने आईफा अवॉर्ड्स में स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंसेस दीं. कुछ समय पहले हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बाइसेप्स और शोल्डर्स की फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रहे थे. हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.