Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच आई डायना, बिस्तर पर भी नहीं मिल पाता सुकून

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. एक्ट्रेस सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रही हैं. प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश है. लेकिन कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया था कि उनके और निक के बीच कोई आ गया है, जिसकी वजह से वो रातभर सुकून से नहीं सो पातीं.

प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस में एक आलीशान घर में रहती हैं. इस घर को लॉस एंजिलिस के सबसे खूबसूरत घरों में से एक गिना जाता है. प्रियंका यहां अपने परिवार के साथ रहती हैं और इस परिवार का हिस्सा हैं उनके कई पेट्स. जी हां, एक्ट्रेस को पेट्स पालने का बहुत शौक है और उनके घर में वो पेट्स को किसी परिवार के सदस्य की तरह ही मानती हैं.

हालांकि, इन्हीं पेट्स की वजह से वो परेशान भी है. जी हां, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति को उनकी पेट डायना ने काफी परेशान किया हुआ है. यूं तो निक और प्रियंका डायना को खूब प्यार करते हैं लेकिन इस कपल को डायना की एक आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं. प्रियंका ने एक चैट शो में खुलासा किया था कि प्रियंका और निक जब भी सोते हैं डायना उनके बीच में आ कर सो जाती है और इस बाते से उन्हें काफी परेशानी होती है.

शादी के बाद ‘कपिल शर्मा शो’ में जब एक्ट्रेस ने शिरकत की तो इस बात को कहा था कि जब भी वे और निक रात को सोते हैं तो डायना उनके बीच आ कर सो जाती है. हटाने पर भी वो फिर से आकर सो जाती है. गौरतलब है कि प्रियंका को निक ने ही डायना को गिफ्ट किया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.