Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिलीप कुमार-सायरा बानो के घर आईं खुशियां, ट्रेजेडी किंग की तस्वीर शेयर कर नातिन सायशा ने दी बड़ी खुशखबरी…

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के घर किलकार‍ियां गूंजी हैं.

सायशा ने बेटी को जन्म दिया है. साउथ फिल्मों के एक्टर और सायशा के रिलेट‍िव विशाल ने इस खुशखबरी को साझा किया है. उन्होंने ट्वीट कर सायशा और आर्या के पेरेंट्स बनने की गुडन्यूज दी है.

विशाल ने लिखा ‘इस खबर को ब्रेक करने के लिए बहुत खुश हूं, अंकल बनकर बहुत अच्छा लग रहा है, मेरे भाई जैमी (आर्या) और सायशा के घर बेटी का जन्म हुआ है. शूट के बीच इस खुशखबरी को पाकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहा हूं. उन्हें शुभकामनाएं, इंशाल्लाह, God Bless The New Born मेरी बेबी गर्ल, @sayyeshaa & @arya को डैड की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं.’

दिलीप कुमार से सायशा का था ये रिश्ता
सायशा सहगल, दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म श‍िवाय से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 7 जुलाई को दिलीप कुमार के निधन पर सायशा ने अपने बचपन की फोटो शेयर कर अपने फूफा नाना के गुजरने का शो जताया था. उन्होंने लिखा था ‘मैं खुशनसीब हूं कि मैंने अपना बचपन लेजेंड के साथ बिताया जिन्हें दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती है. मेरे लिए वे हमेशा मेरे नेकदिल फूफानाना रहेंगे, जिनके साथ मैंने गाना गाया और डांस किया., उनका जाना एक युग का अंत है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa)

साउथ फिल्मों के एक्टर हैं आर्या
बता दें सायशा ने साउथ एक्टर आर्या के साथ 2019 में शादी की थी. आर्या फिल्म राजारथा और गज‍नीकांत में नजर आए हैं. आर्या और सायशा ने भी फिल्मों में साथ काम किया है. फिल्म कप्पान में दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे. यहीं से उनके बीच की बॉन्ड‍िंग गहराती चली गई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.