Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीना कपूर से डरते हैं सैफ अली खान, बोले- ‘ऐसा किया तो करीना मार देंगी’

पिछले साल लॉकडाउन में जब सैलून और पार्लर बंद हो गए थे, तब कई सेल‍िब्रिटीज ने घर पर ही अपने पार्टनर या स‍िबलिंग से हेयरकट लिया.

कोई नए हेयरकट के साथ तो कोई हेयरकट देते अपना वीड‍ियो शेयर कर रहा था. लेक‍िन बॉलीवुड कपल्स के बीच चल रहे इस ट्रेंड‍िंग टॉप‍िक में सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम नहीं था. अब सैफ ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है.

करीना कपूर खान-सैफ अली खान
फीट अप विद द स्टार्स शो में सैफ अली खान ने हेयरकट वाले मुद्दे पर करीना और अपने बारे में बताया. उन्होंने मजाक‍िया लहजे में बातचीत की शुरुआत की. सैफ कहते हैं ‘ऐसा करूंगा तो मुझे लगता है वो मुझे मार देगी. मेरे लिए ये बहुत अनप्रोफेशनल रहेगा कि मैं कोश‍िश कर उसके बाल काटूं, वो राष्ट्रीय संपत्त‍ि है. हम अभी भी काम कर रहे हैं, हम एक दूसरे के बाल से ख‍िलवाड़ नहीं कर सकते. पर खुशक‍िस्मती से वो मेरे बालों के साथ खेल सकती है पर उसने ऐसा किया नहीं है.’

सैफ ने बताया उनके हेयरकट का हाल
इस शो में सैफ ने ये भी बताया कि पहले उनके बाल बहुत खराब हुआ करते थे. एक सेंग्मेंट में उन्हें उनके निभाए पिछले कई सालों के किरदारों को दिखाया गया था. इसपर सैफ ने कहा ‘पहले मेरे हेयरकट इतने बुरे हुआ करते थे और उनमें से एक भी यहां नहीं है.’ उन्होंने ये दिल्लगी फिल्म में अपने लंबे बाल दिखाते हुए कहते हैं ‘ये असली बालों से बहुत अच्छी है. मैं एक अमर च‍ित्र कथा हीरो की तरह दिखाई दे रहा हूं. और ये दिल्लगी में तो मैं बेकार लग रहा हूं.’

सैफ की शरारतों पर रहती है करीना की नजर
सैफ अली खान और करीना, बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल और सेल‍िब्रेटेड कपल्स में से एक हैं. दोनों के बीच उम्र का लंबा फासला होने के बावजूद उनके रिश्ते में इसका फर्क कभी नजर नहीं आया है. करीना अक्सर सैफ और अपने पर‍िवार की हरकतों को तस्वीरों में कैद कर साझा करती रहती हैं. आज सैफ और करीना दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं.

(साभार)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.