Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

अंडरवर्ल्ड से लेकर अश्लील फ़िल्में बनाने तक, राज कुंद्रा का विवादों से है गहरा रिश्ता, 2000 करोड़ का लगाया चूना

हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गन्दी विडियो बनाने के आरोप में एरेस्ट किया|

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री राज कुंद्रा के पास ब्रिटिश नागरिकता है। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ है। राज के पिता पंजाब के रहने वाले थे जो लंदन में बस कंडक्टर के रूप में काम करने लगे। 18 साल की उम्र में राज कुंद्रा घर छोड़कर दुबई गए वहां से फिर नेपाल पहुंचे और पशमीना शॉल का बिजनेस शुरू किया। 29 साल की उम्र में राज ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति बन गए थे। इस दौरान राज कुंद्रा विवादों से घिरे रहे| आइये जानें राज से जुड़े कुछ आरोप-

शॉपिंग चैनल विवाद
2015 में राज कुंद्रा होम शॉपिंग चैनल बेस्ट डील टीवी के साथ प्रमोटर्स के दौर पर जुड़े थे। जब उन्होंने चैनल से रिजाइन कर दिया था तो खबरें थी कि उन्होंने वहां के कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी थी। उनका कर्ज भी बाकी था। हालांकि राज ने इस विवाद से इनकार किया और महज अफवाह बताया।

आईपीएल सट्टेबाजी
2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल में निवेश किया था और वे राजस्थान रॉयल्स के मालिक बन गए थे। 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी में राज कुंद्रा का नाम आया था। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के एस श्रीसंत सहित तीन खिलीड़ियों को गिरफ्तार भी किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उस वक्त राज कुंद्रा से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

पुलिस ने बताया था कि कुंद्रा ने सट्टेबाजी की बात कबूल की है और कहा कि उन्होंने इसमें काफी पैसा लगाया। आईपीएल में सट्टेबाजी का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई ने राज कुंद्रा की टीम को दो साल के लिए बैन कर दिया। 2015 में राज कुंद्रा को आईपीएल से आजीवन बैन कर दिया गया।

बिटक्वाइन घोटाला
बिटक्वाइन घोटाले में राज कुंद्रा से ईडी ने पूछताछ की थी। हालांकि राज ने एक बयान जारी कर बताया था कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है और वह जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा-पूनम पांडे से जुड़े राज कुंद्रा के तार, सागरिका शोना ने कहा- 'की थी न्यूड ऑडीशन की डिमांड' | Sherlyn Chopra Poonam Pandey Sagarika Shona made big allegation ...मामले के मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था जिसने एक वेबसाइट बनाकर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया था। इस घोटाले की रकम दो हजार करोड़ रुपये बताई गई। जांच टीम को पता चला था कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम का प्रचार कर रहे थे।

अंडरवर्ल्ड से बिजनेस डील
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची के साथ राज कुंद्रा का नाम जोड़ा गया था। 2019 में ईडी ने उनसे पूछताछ भी की थी राज ने इकबाल मिर्ची के साथ बिजनेस डील से इनकार कर दिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.