Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

कोई 13 साल तो कोई 29 साल छोटी, बेटी की उम्र की हैं इन एक्टर्स की पत्नियां

कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने से उम्र में काफी बड़े या छोटे पार्टनर से शादी रचाई है।

दिवगंत दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच करीब 22 साल का अंतर है. बताया जाता है कि सायरा बानो महज 13 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार के प्यार में पद गयी थीं.

इनमें डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)) औऱ राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से लेकर धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) तक के नाम शामिल हैं। आइए नजर डालें ऐसे ही सितारों पर एक नजर और जानें किस कपल में है कितना एज गैप:

कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांझ उनसे 29 साल छोटी हैं। परवीन कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं। बता दें कि कबीर बेदी की बेटी पूजा औपनी सौतेली मां परवीन से बड़ी हैं।


मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कुंवर उनसे 26 साल छोटी हैं। अंकिता मिलिंद की दूसरी पत्नी हैं।

डिंपल कपाड़िया ने अपने से दोगुने उम्र के राजेश खन्ना से ब्याह रचाया था। दोनों में 16 साल का गैप था।

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता उनसे 20 साल छोटी हैं।

धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से 13 साल बड़े हैं

मीरा राजपूत शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं।

करीना कपूर पति सैफ अली खान से करीब 11 साल छोटी हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.