Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब पति राज की वजह से कंगाल हो गयीं शिल्पा शेट्टी, डूब गया था सारा बिसनेस!

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंद्रा इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है।

ये तो सब जानते ही हैं कि राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन है और शिल्पा उनके कई बिजनेस में पार्टनर है। एक वक्त में जब शिल्पा ने इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली थी तो उस वक्त उन्होंने अपना सारा फोकस राज और अपने बिजनेस पर लगाया था। आज से कुछ साल पहले शिल्पा ने पति राज के साथ मिलकर एक शॉपिंग चैनल की शुरुआत की थी। कुछ समय तक तो उनका ये बिजनेस अच्छा चला लेकिन बाद में हालत ऐसे हो गई थी कि उनके पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं थे।

PunjabKesari
दरअसल, नोटबंदी की घोषणा के बाद से कंपनी को बहुत घाटा हुआ था। इतना ही नहीं राज अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पाए। वक्त के साथ कंपनी के हालात और बिगड़ गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते राज कुंद्रा ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के कर्मचारियों ने भी काफी गुस्सा जताया था क्योंकि उनकी 2 महीने की सैलरी तक नहीं दी गई थी। अब यह चैनल पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे पहले शिल्पा और राज ने आईपीएल में भी हाथ आजमाया था।

शिल्पा शेट्टी ने काफी समय बाद अब बॉलीवुड में कमबैक किया है और उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके पति विवादों में घिर गए। 19 जुलाई को राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 23 जुलाई को शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 रिलीज होने वाली थी। शिल्पा को पति की गिरफ्तारी से काफी गहरा झटका लगा। पति के अरेस्ट होते ही शिल्पा ने अपनी जज की कुर्सी छोड़ दी और साथ ही फिल्म की प्रमोशन भी नहीं। शिल्पा इस वक्त किस सिचुएशन से गुजर रही है इस बात का अंदाजा आप यही से लगा सकते है कि जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वो फूट-फूटकर रोई। पुलिस के सामने ही उनकी अपने पति से बहस हुई। पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए वो एक नहीं बल्कि 4 बार रोईं।

शिल्पा ने यह भी कहा कि इस केस के बाद उनकी इमेज पर काफी असर पड़ा है। वो अपने कई प्रोजेक्ट्स खो चुकी है और साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वो पहले भी जिंदगी में कई चुनौतियां का सामना किया है और अब भी इसके लिए तैयार है। शिल्पा फिलहाल शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं, इस मुश्किल वक्त में फैमिली और बच्चों के साथ हैं।

शिल्पा शेट्टी के पास शोहरत और पैसा किसी चीज की कमी नहीं लेकिन उनके पति के एक स्टेप ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। इस वक्त लोग शिल्पा को खूब ट्रोल कर रहे है साथ ही उनकी बहन शमिता को भी। बता दें कि एडल्ट फिल्म बनाने के केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे है। अब इस केस में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के अलावा उनकी मां का नाम भी सामने आया है। फिलहाल कोर्ट में राज कुंद्रा को फिर से पेश किया जाएगा और वक्त ही बताएगा कि राज को और कितना वक्त जेल में रहना पड़ेगा।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.