Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
टेलीविज़न

फनी जोक्स : कसाई बकरी को लेकर जा रहा था, बकरी मैं-मैं चिल्ला रही थी..!तभी एक बच्चे ने पूछा – आपकी बकरी क्यों चिल्ला रही है..?

हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

प्रेमी प्रेमिका से- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आँखों
में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढा बोला-
हमारी गाय नहीं मिल रही! दिखे तो बताना।

प्रेमी- मैं उस लड़की से शादी करूंगा
जो बढ़िया खाना बनाना जानती हो,
घर को साफ़ सुथरा रखे और उसे सादगी पसंद हो!
प्रेमिका- मेरे घर आना यह सभी गुण हमारी नौकरानी में है!

 

प्रेमिका-कुछ ऐसा कहो न जिससे
मेरी दिल की धड़कन तेज हो जाये,
मेरा दिल जोर- जोर से धड़के, मुझे कुछ-कुछ हो।
प्रेमी-भाग तेरा भाई आ रहा है।

 

बाप-इतनी रात को कहां से आ रहा है?
बेटा-गर्लफ्रेंड से मिलने गया था।
बाप-इतनी रात को..? किसलिए..?
बेटा-हाँ, लिए न, बहुत सारे किस लिए…

 

दुनिया में तीन लोग बहुत अच्छे और प्यारे है
एक मैं
दुसरा मेरे माता-पिता की संतान – यानी कि मैं
और तीसरा आपका दोस्त यानी कि फिर मैं
ज्यादा जलो मत… हौसला रखो,
आप भी तो इतने प्यारे और अच्छे इंसान के दोस्त हो यानी कि फिर मैं

 

अगर कोई स्त्री यह कहे कि वह अपने पति से ज्यादा,
अपने बच्चों को प्यार करती है,
तो वह झूठ बोल रही है,
क्योंकि वह अपने बच्चों को तो पड़ोसन के पास छोड़ कर जा सकती है..
लेकिन वो अपने पति को कभी नहीं छोड़ सकती ।

 

जीभ में एक भी हड्डी नहीं होती फिर भी
यहीं जीभ इंसान की सारी हड्डियां तुडवाने की ताकत रखती है
चाणक्य के रफ कॉपी में लिखा था..

डॉक्टर: आपकी बीवी अब सिर्फ
दो दिन की मेहमान है।
आई एम सॉरी
चम्पू: इसमें सॉरी की क्या बात है
डॉक्टर साहब..
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे!

 

लव मैरेज और अरेंज मैरेज में फर्क…
लव मैरेज में अपनी हि गर्ल फ्रेंड से शादी होती है …
अरेंज मैरेज में भगवान जाने किसकी गर्ल फ्रेंड माथे आजावे….

संता शौचालय में बैठा था , उसकी नजर सामने की दिवार पर गयी.
जहाँ लिखा था अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करें.
फिर क्या,
संता बैठे बैठे 4 डिब्बे पानी पी गया !!

 

मोहल्ले का एकमात्र मेडिकल स्टोर का मालिक आज खूब जोर जोर से हंस रहा था।
मैंने पूछा :- क्या बात है? हमें भी तो बताओ ।
वो बोला :- कल योगदिवस था न, उसी की खुशी मना रहा हूं। आज बाम,
ऑयोडेक्स और पेनकिलर गोलियों का पुराना पूरा स्टाॅक बिक गया ।

 

शराबी चाहे कितना भी अनपढ क्यों न हो,
Quarter के तीन पेग ऐसे बनाता है,
जैसे किसी प्रयोगशाला का बहुत बडा Scientist हो.!

एक औरत बार बार घर के अन्दर जाती और फिर बाहर आती …
पड़ोसन ने पूछा बहिन यह तुम क्या कर रही हो ?
औरत : मेरी बहु योगा देख रही थी , उसमे कहा था ..
बार बार सास अन्दर करो बाहर करो !

लड़की वाले – आपने क्या पढ़ाई कि है ?
लड़का – MF IAS
लड़की वालों ने इस Degree के बारे में यह सोचकर नहीं पूछा कि, कहीं लड़के वालें उनको अशिक्षित न समझे…
बाद में शादी हो जाती है…शादी के बाद लड़की ने लड़के से पूछा कि – ये MF IAS Degree क्या होती है”
लड़का – मेटरिक फेल इन ऑल सबजेक्टस

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.