Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO:कप्तान शाहरुख खान ने की छक्कों की बारिश, रोहित की टीम को चटाई धुल, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

तमिलनाडु प्रीमियर टी 20 लीग में 29 जुलाई को युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शाहरुख खान की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर लायका कोवई किंग्स  ने मदुरई पैंथर्स पर 19 रन की जीत दर्ज की.

कोवई किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर मदुरई को आठ विकेट पर 153 रन ही रोक दिया. कोवई के लिए साई सुदर्शन ने 61 और कप्तान शाहरुख खान ने नाबाद 58 रन की तूफानी पारियां खेलीं. इसके बाद गेंदबाजी में अजीत राम और आर दिवाकर ने तीन-तीन विकेट लेकर विरोधी टीम को मैच से दूर कर दिया.

कोवई की तरफ से बैटिंग में कप्तान एनएस चतुर्वेद ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली. कोवई किंग्स की टीम चार में से दो मैच जीतकर अंकतालिका में सबसे ऊपर है. वहीं मदुरई को तीन मैचों में से दूसरे मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर कोवई की शुरुआत तो खराब रही. टीम ने सात रन पर ही गंगा श्रीधर राजू (1) और सुरेश कुमार (2) के रूप में उसकी सलामी जोड़ी को खो दिया. नंबर तीन पर उतरे साई सुदर्शन ने इस टूर्नामेंट में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए एक छोर संभालकर आतिशी बल्लेबाजी की.

उन्होंने अश्विन वेंकटरमन (16) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की. अश्विन 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए. कप्तान शाहरुख खान ने सुदर्शन के साथ मिलकर पारी को रफ्तार दी और तेजी से रन उड़ाए. इस दौरान सुदर्शन ने चार मैचों में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया.

उन्होंने कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. सुदर्शन 52 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 61 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी ओवरों में शाहरुख और अभिषेक तंवर ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. आखिरी चार ओवर में कोवई ने 43 रन बनाए. शाहरुख खान 30 गेंद में दो चौकों और पांच छक्कों से 58 रन बनाकर नाबाद रहे.

वहीं तंवर ने 10 गेंद में तीन छक्कों से 22 रन उड़ाए. शाहरुख खान की पहचान आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की है. इसी खासियत के चलते आईपीएल 2021 से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ लिया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मदुरई की टीम तेजी से रन बटोरने के दबाव में आ गई. ऐसे में उसके नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे. टीम ने जिस तरह से विकेट गंवाए उससे वह कभी भी लक्ष्य तक पहुंचती हुई नहीं दिखी.

मदुरई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी भी नहीं खेल पाया. आखिरकार वह 158 रन तक ही पहुंच सकी. आर रोहित ने एक विकेट हासिल किया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.