Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘राज कुंद्रा अभिनेत्रियों की गरीबी व मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पोर्न फिल्मों में काम करवाते’

पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने 14 दिन के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

वही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामलें में लगातार फंसते हुए नज़र आ रहे है। कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने अबतक राज कुंद्रा की कंपनी पर जबर्दस्ती न्यूड सीन और अश्लील फिल्में बनवाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा चुकी हैं।

इस लिस्ट में जोया राठौड़ का नाम भी शामिल हो गया है| जोया राठौड़ ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक्ट्रेस की आर्थिक तंगी का फायदा उठाते थे। वे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को छोटी-छोटी कहानी और वेब सीरीज देते थे और ये डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हम जैसे स्ट्रगल कर रही एक्ट्रेसेस को अश्लील फिल्म में काम करने के लिए साइन करते थे।

वही ये उन एक्ट्रेसेस को भी लेते थे जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हुआ करती थी। जोया राठौड़ आगे कहती हैं कि मुझे उमेश कामत ने संपर्क किया था। फोन कर उसने मुझसे कहा था कि हम एक बेहद बोल्ड फिल्म बना रहे हैं। तुमने जो अभी तक बोल्ड फिल्में की है ये उससे कही ज्यादा बोल्ड होने वाली है।

उमेश कामत ने मुम्बई से बाहर होने की बात कह कर जोया को ऑफिस में मिलने की बजाय उसे वॉट्सऐप कॉल के जरिए ही न्यूड ऑडिशन करने की पेशकश की थी मगर जोया ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बावजूद उमेश कामत उससे बार बार काम के ऑफर को लेकर फोन किया करता था।

इसके लिए उमेश जोया को बाकी एक्ट्रेसेस से ज्यादा फीस देने के लिए भी कह रहा था। जोया के मुताबिक बाकी एक्ट्रेस को रोजाना 10 हजार रुपए मिलते थे। वहीं, जोया को प्रतिदिन 20 हजार रुपए ऑफर करने की बात कही थी।

अभिनेत्रियों की ग़रीबी और उनकी सुंदरता का फ़ायदा उठाकर अश्लील फिल्में बनाते  थे राज कुंद्रा - जोया - Newstrendसाथ ही जोया ने ये दावा किया कि ‘रॉय’ नामक एक शख्स भी हॉटशॉट्स के लिए काम करता था और उसके फोन भी जोया को अक्सर आया करते थे।

रॉय ने जोया को कहा था कि वो यूके बेस्ड है और वो हॉटशॉट्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न्यूड वेब सीरीज बना रहा है जिसमें पूरी तरह से न्यूडीटी होगी और यही वजह है कि उसे प्रतिदिन काम के हिसाब से 70,000 रुपये तक मिलेंगे।

लेकिन जोया लगातार इस काम के लिए मना करती रही। बता दे कि, जोया अब बोल्ड फिल्मों और वीडियोज में काम करती हैं,लेकिन इससे पहले उन्होंने सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं, सौभाग्यवती भव और फियर फाइल्स जैसे शोज में काम किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.