Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितने करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं संजय दत्त, लग्जरी कारों के हैं शौक़ीन

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

उनकी चाल, डायलॉग डिलिवरी, कॉमेडी और उनके स्टाइल के फैंस दीवाने हैं. जिसकी वजह से दुनियाभर में उन्हें लोगों का प्यार मिलता है. संजय दत्त को उनके फैंस प्यार से संजू बाबा भी बुलाते हैं. संजय दत्त आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. संजू बाबा के जन्मदिन पर आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं.

संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उसके बाद संजय दत्त ने फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह अपनी पहली फिल्म से ही हर जगह छा गए थे. रॉकी उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.

जानिए कितनी है संजय दत्त की कुल संपत्ति
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के पास करीब 150 करोड़ की संपत्ति है. बॉलीवुड एक्टर सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्स करने से होती है. रिपोर्ट्स की माने तो संजय दत्त एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 5-6 करोड़ रुपये लेते हैं.

वहीं वह एक फिल्म को करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. संजय दत्त सोशल वर्क करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. वह भारत के कई राज्यों के टूरिज्म को प्रमोट भी करते हैं.

आलीशान है बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का घर
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के मुंबई में कई घर हैं. वह नरगिस दत्त रोड, पाली हिल्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर  संजय दत्त की मां नरगिस के निधन के बाद इस रोड का नाम उनके नाम पर रखा गया था. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने ये घर साल 2009 में खरीदा था. इस समय घर की कीमत करीब 3.5 करोड़ है.

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं संजय दत्त
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को सबसे ज्यादा लग्जरी गाड़ियों का शौक है. उनके पास कई कार हैं. जिसमें रेड फरारी, रोल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी ए8, ऑडी Q7, मर्सिडिजी, टोयोटा लैंड क्रूसर सहित कई गाड़ियां शामिल हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की फिल्म भुज जल्द ही रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

bollywood actor sanjay dutt have these luxury cars in his car collectionयह फिल्म 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा वह केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.