Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

मिया खलीफा का हुआ तलाक, इस वजह से पति को छोड़ा, फिर से सिंगल होकर ऐसी तस्वीर की शेयर

मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने उस समय भारत में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था.

वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं लेकिन उन्होंने सब का डटकर मुकाबला किया था. अमेरिकन एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa Instagram) ने कुछ समय पहले ही अपने तलाक का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था और एक पोस्ट भी शेयर की थी. अब उन्होंने अपना सिंगल लुक फैन्स के साथ शेयर किया है.

हमने पूरी कोशिश की: मिया खलीफा ने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से अलग होने की घोषणा की | abhishek times news
मिया खलीफा का सिंगल लुक
मिया खलीफा (Mia Khalifa Divorce) ने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग को तलाक दे दिया है. पिछले साल ही लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी शादी को ऑफिशल किया था, और पहली एनिवर्सरी के बाद ही तलाक हो गया. मिया खलीफा ने अपना लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, ‘ओह, हाय…’ इस पर उनकी एक दोस्त ने कमेंट किया है, ‘तुम पर सिंगल लुक काफी फबता है.’ इस तरह मिया खलीफा की यह फोटो वायरल हो रही है. मिया खलीफा की इस फोटो को 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

कौन हैं मिया खलीफा
मिया खलीफा (Mia Khalifa Instagram) का जन्म 10 फरवरी 1993 में बेरुत, लेबनान में हुआ. बाद में वो अमेरिका में रहने लगीं. मिया खलीफा की पढ़ाई के बारे में बताया जाता है कि हिस्ट्री यानी इतिहास में ग्रेजुएट है. मिया खलीफा 21 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं. बताया जाता है कि एक लोकल फूड रेस्तरां में काम करने के दौरान एक ग्राहक ने उनसे पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के लिए संपर्क किया था. मिया खलीफा की पॉपुलैरिटी उस दौरान इस कदर बढ़ी कि उन्हें पोर्न हब ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रखा था. यानी वो सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. मिया खलीफा हालांकि बहुत पहले पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.