Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नौसेना के जवानों के साथ सलमान खान ने पहले किया डांस, फिर बनाई रोटिंया, देखकर फैंस बोले- ‘जय हो’

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों विशाखापट्टनम में हैं. वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए हुए हैं. इस बीच सलमान खान की विशाखापट्टनम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह भारतीय नौसेना के बीच में दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान ने नौसेना के जवानों के साथ अपना पूरा दिन बिताया और उनके साथ जमकर मस्ती की है. जिसकी तस्वीरों को फैंस खूब अभिनेता के फैंस पसंद कर रहे हैं.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सलमान खान की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता नौसेना के जवानों के बीच दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है. इसके साथ उन्होंने भारतीय नौसेना की कैप भी डाली हुई है. हाथ में तिरंगा लिए सलमान खान जवानों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं. एक तस्वीरों में नौसेना के जवानों और सलमान खान को साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है.

इसके अलावा अन्य तस्वीर में सलमान खान नौसेना के जवानों के लिए रोटी बनाते दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेता की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. सलमान खान के फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘जय हो.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘सभी सुपरस्टार एक साथ.’ दूसरे ने लिखा, ‘भाई गर्व है.’ सलमान खान के बहुत से फैंस ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताने पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है. बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.