Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

वायरल MMS पर अंजलि अरोड़ा का छलका द’र्द- बोलीं- मेरे छोटे भाई सब ने देखा..वो मैं नहीं हूँ…

रिऐलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ चुकीं अंजलि अरोड़ा इस वक्त सोशल मीडिया पर लीक हुए ए’मएम’एस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एमएमएस वीडियो को देख लोग कह रहे हैं कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा हैं, जबकि वह खुद बता रही हैं कि यह फेक एमए’मएस वायरल हो रहा है। अंजलि इस लीक एमएमएस वीडियो को लेकर परेशान हैं, लेकिन इससे भी अधिक इस बात से परेशान हैं कि उनके घर वालों को कैसा लग रहा है।

‘मेरी फैमिली भी ये सारे वीडियोज़ देखती है’
‘काचा बदाम’ फेम Anjali Arora ‘लॉक अप’ से निकलने के बाद भी चर्चा में हैं और फिलहाल वह अपने नए सॉन्ग ‘सैयां दिल में आना रे’ को लेकर भी खबरों में हैं। लेकिन इस वक्त वो एमएमएस वाली कॉ’न्ट्रो’वर्सी में फंसी हुई हैं, जिसे लेकर वह बार-बार कह रही हैं कि वीडियो में वह नहीं हैं। अंजलि ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस वीडियो की वजह से उनके घरवालों पर क्या असर पड़ा है। अंजलि सिद्धार्थ से बातें करते हुए रो पड़ीं और कहा, ‘मेरी फैमिली भी ये सारे वीडियोज़ देखती है। मुझे समझ नहीं आता कि जिसमें मैं हूं नहीं उसे क्यों इतना फैला रहे हैं। मेरी भी तो फैमिली है, मेरा भाई है, बहन है, छोटे भाई हैं, जो ये सब चीजें देखते हैं।’

‘मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन मेरे मम्मी-पापा क्या बीत रही है’
वह ये कहते हुए रो पड़ीं, ‘मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन मेरे मम्मी-पापा, जब उनको कोई कुछ बोलता है तो उनपर क्या बीत रही है। वो मैं ए’क्सप्लेन नहीं कर सकती। वो कुछ नहीं बोलते मुझे। लेकिन मुझे ये बुरा लगता है कि उनको मेरी वजह से ये सब सुनना पड़ता है।’

‘मेरी फैमिली ये सब झेलने के लिए रेडी नहीं है न’
अंजलि ने कहा, ‘आखिरी एक वीक से इतने कॉमेंट्स, मैं सुन सुनकर परेशान हो चुकी हूं कि ए’क्चुअली में मैंने किया क्या है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। किसी एक बेवकूफ की वजह से जिसने मेरा फोटो लगाकर कुछ भी बना दिया। मैं बिल्कुल ‘स्ट्रॉन्ग हूं ये सब के लिए, लेकिन मेरी फैमिली ये सब झेलने के लिए रेडी नहीं है न।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.