Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सरेआम किस से लेकर साधू बाबा के चूमने तक, इन 5 विवादों में रही Shilpa Shetty…

यह कोई पहला मौका नहीं है

जब पति के पोर्नोग्राफी केस में आरोपी पाए जाने पर शिल्पा शेट्टी चर्चा का विषय बनी हों। शिल्पा इससे पहले भी कई बार विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं। शादी से पहले और बाद में भी शिल्पा और विवाद का रिश्ता नहीं टूट सका। कभी सोशल मीडिया पर उनकी कोई विवादित तस्वीरें वायरल हुईं तो कभी आईपीएल में उनके पति पर मैच फिक्सिंग के सवाल उठ गए। शिल्पा ने जब मशहूर शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया तो वे वहां भी विवादों से दूर नहीं रह सकीं।

शिल्पा शेट्टी
रिचर्ड गेर ने किया किस
2007 में शिल्पा शेट्टी तब चर्चा का विषय बन गई थीं जब एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेर ने अभिनेत्री को किस कर लिया था। यह एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने वाला एक कार्यक्रम था। इस विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी का देशभर में जमकर विरोध हुआ था। शिल्पा ने मामले को बहुत ज्यादा भाव ही नहीं दिया।

बोल्ड फोटोशूट बना मुसीबत
2006 में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। यह वारंट मदुराई कोर्ट द्वारा बोल्ड फोटोशूट करवाने के लिए जारी किया गया था। शिल्पा ने यह फोटोशूट किसी मैग्जीन के लिए करवाया था और उन दिनों शिल्पा शादीशुदा नहीं हुआ करती थीं।

साधु ने शिल्पा को किया किस
यह 2009 की बात है, जब शिल्पा शेट्टी सखिगोपाल मंदिर गई थीं। एक साधु ने उनके गले को चूम लिया था और यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। जिसके बाद शिल्पा ने कहा था कि क्या कोई पिता अपने बेटी के गालों पर किस नहीं कर सकते हैं क्या?

आईपीएल में सट्टेबाजी का आरोप
जब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में खेलना शुरू हुई थी तो राज कुंद्रा पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। राज उन सात सट्टेबाजों से संपर्क में थे, जो उनकी टीम पर सट्टा लगा रहे थे। इस समय भी शिल्पा शेट्टी चर्चा का विषय बन गई थीं।

राज की पहली पत्नी ने लगाया आरोप
राज की पहली पत्नी कविता का मानना है कि उनकी और राज की शादी टूटने की वजह सिर्फ शिल्पा शेट्टी हैं। उन्होंने अपने तलाक के दौरान इस बात को बार-बार कहा था। राज की पहली पत्नी से शादी टूटने के बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली थी।

अमरउजाला

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.