Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

जोक्स : एक लड़का और लड़की BMW कार में डेट पर गए थे.. लड़का: मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं…

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक भैंस जंगल में घबराई हुई भागी जा रही थी ,
एक चूहे ने पूछा क्या हुआ बहन , कहां भागी जा रही हो
भैंस – जंगल में हाथी को पकड़ने पुलिस आई हुई है
चूहा – तो तुम क्यों भाग रही हो , तुम तो हाथी नहीं हो
भैंस – ये इंडिया है मियां , पकड़े गए तो 20 साल ये साबित करने में लग जायेंगे ,
कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं . . हट तेरी की – ये सुनकर चूहा भी भागने लगा


मुन्ना दौड़ा-दौड़ा आकर बोला,
मम्मी-पड़ोस वाले अंकल की बाईपास हो गई.!
अरे, सबेरे देखा तब तो ठीक थे…
तुरंत फोन लगाया तो पता चला…
कि उनकी काम वाली बाई,, 12वीं पास हो गई है.!

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक है..
परंतु चालान बनता है ₹2000 रूपए का..!
आदमी- पर चालान किस चीज का.?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर..
पॉलिथीन में रखे हुए हैं.!और पॉलिथीन बैन है.!!

 

एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
मरीज : डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
डॉक्टर : यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
मरीज : जी हां, डाक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही,
क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे।

पत्नी ने रात को 02 बजे
नींद से उठा कर पूछा : बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति: 98, पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी: अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे? *सन्नाटा*

कौन बनेगा करोड़पति में मुझसे 5 करोड़ का सवाल पुछा गया कि
“आपकी नज़र में दुनिया की सबसे खतरनाक महिला कौन है?”
कसम से मैने 5 करोड़ को ठोकर मार दी
पर नाम नही बताया क्यों कि शाम को घर भी जाना था।

सास बहु को फटकारते हुए बोली…
सास- तुम अपना मुंह बंद रखो. मायका नहीं ससुराल है. यहां तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी
बहु प्यार से बोली…
बहु- सासू मां, मायका तो यहां आपका भी नहीं है. फिर आपकी क्यों चलेगी?
इसे कहते हैं नहले पर देहला..

 

टीचर- टेबल पर चाय किसने गिराई..?
इसे अपनी मातृभाषा में अनुवाद करो..!
छात्र- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा.?
अध्यापक- हां….!छात्र- अरे कमीने… कर दिया ना धुली चादर का सत्यानाश…
पड़ गई ना दिल को शांति…अब आने दो तेरे बापू को, वही धोएगा चादर को..!!

अमेरिका में जब लाईट जाती है तो वो बिजली विभाग में फोन करते है ।
जापान में जब लाईट जाती है तो वो पहले फ्यूज चेक करते है ।
और जब हमारे भारत में लाईट जाती है तो
सबसे पहले बाहर निकलकर चेक करते है कि,
“सबकी गई है न”

पिता (बेटे से) – देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते,
यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे, तो कल हारोगे
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन फिर हार जाओगे…!
बेटा – बस पिताजी! मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा…

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.