Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन 4 महिलाओं ने पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की लंका लगा दी, न० 1 का प्राइवेट वीडियो हुआ था लीक

पो’र्नोग्रा’फी के’स में गिरफ्तार हुए

फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. राज कुंद्रा के कथित काले कारनामों के बारे में मुंबई पुलिस के खुलासे के बाद कई मॉडल और एक्ट्रेस भी उनपर सनसनीखेज आरोप लगा चुकी हैं. इस मामले में सबसे पहले सामने आई मॉडल पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर उनकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल किया था. इतना ही नहीं उनकी बात नहीं मानने पर मॉडल का प्राइवेट मोबाइल नंबर भी लीक कर दिया गया था. पूनम की इन बातों के बाद तो आरोपों की झड़ी लगी गई. इसके बाद मॉडल शर्लिन चोपड़ा, एक्ट्रेस सागरिका सुमन और यूट्यूबर पुनीत कौर ने भी सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर एक और मुसीबत, अब इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में Sebi ने लगाया जुर्माना | Sebi fines Raj Kundra and Shilpa Shetty Kundra and their firm forआइए जानते हैं, राज कुंद्रा पर किस मॉडल या एक्ट्रेस ने क्या आरोप लगाया है…

1. पूनम पांडे (Poonam Pandey):-
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले सामने आईं मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे. उन्होंने कुंद्रा पर ब्लैकमेल करने और अपना मोबाइल नंबर लीक करने का सनसनीखेज आरोप लगाया. पूनम ने कहा, ‘साल 2019 मुझे धमकी दी गई और एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए मजबूर किया गया, जिसमें कहा गया था- मुझे उनकी इच्छा के अनुसार एक निश्चित तरीके से शूट करना, पोज देना और दिखना है. वरना वे मेरी सारी निजी चीजें लीक कर देंगे. जब मैंने साइन करने से मना कर दिया और कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने का फैसला किया, तो उन्होंने ऐप पर ‘मुझे अभी कॉल करें, मैं आपके लिए स्ट्रिप करूंगी’ जैसे मैसेज के साथ मेरा व्यक्तिगत मोबाइल नंबर लीक कर दिया. मेरे पास अलग-अलग प्राइवेट नंबरों से कई तरह के अनुरोध के कॉल आने लगे. इन सब से परेशान होकर मैंने तीन महीने के लिए देश छोड़ दिया था. लेकिन वापस आने के बाद भी मुझे यही सब झेलना पड़ा. इससे परेशान होकर आखिरकार मुझे अपना नंबर बदला पड़ा था.

पूनम पांडे का प्राइवेट वीडियो भी लीक हुआ था जिसके बाद पूनम पांडे सुर्ख़ियों में थीं.

2. शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra):-
राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाने के मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा तो पूनम पांडे से कई कदम आगे निकल गईं. उन्होंने कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से खुश नहीं थे. राज ने उन्हें बताया था कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है. वह घर पर तनाव में रहते हैं. इस मामले को लेकर शर्लिन ने इसी साल अप्रैल में राज के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. शर्लिन का कहना है कि 27 मार्च 2019 को राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर आ गए थे. इसके बाद राज उनके साथ जबरदस्ती करने लगे, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं. उन्होंने राज से कहा कि वह एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहतीं और न ही बिजनेस को निजी जिंदगी के साथ मिलाना चाहती हैं. मार्च 2019 में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया.

शर्लिन चोपड़ा का कहना है, ‘मैं उस वक्त 50-50 रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थीं. इसलिए कुछ दिन बाद ही मैंने राज कुंद्रा की कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया और उनसे ऐप पर मौजूद कंटेंट हटाने के लिए कहा, लेकिन उन लोगों ने नहीं हटाया. वो अभी भी इंटरनेट पर है. जिस वक्त मेरा वीडियो शूट हो रहा था, उस समय राज मेरे पास आया और उसने कहा कि मैं अपने संकोच को छोड़ दूं और हॉलीवुड मॉडल की तरह खुल जाऊं. ये बात मुझे बहुत बुरी लगी. क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट के वक्त मुझसे ऐसा कुछ नहीं कहा गया था, बाद में मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था.’ बताते चलें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश होकर अपना बयान भी दर्ज कराया है. इसमें राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, ऐप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बताया है. मार्च 2019 में ही राज कुंद्रा ने ‘द शर्लिन चोपड़ा ऐप’ के आइडिया के साथ अपने बिजनेस मैनेजर को उनके पास भेजा था.

3. सागरिका शोना सुमन (Sagarika Shona Suman):-
इसी साल फरवरी की बात है. एक नई मॉडल सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे न्यूड ऑडीशन की डिमांड की गई थी. उनका कहना था कि राज कुंद्रा एक पोर्नोग्राफी रैकेट का हिस्सा हैं. इतना ही नहीं उनकी कंपनी में फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पार्टनर और डायरेक्टर रहीं हैं. शिल्पा को भी पोर्न रैकेट की जानकारी जरूर रही होगी. ऐसे में राज के साथ शिल्पा शेट्टी को भी गिरफ्तार कर‌ उनसे पूछताछ की जानी चाहिए. हालांकि, मुंबई पुलिस एक बार शिल्पा और राज को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर चुकी है. उनका कहना है कि इस मामले में शिल्पा की संलिप्तता कहीं से भी साबित नहीं होती. हालांकि, सागरिका सुमन के इस सनसनीखेज आरोप उस वक्त किसी ने नहीं माना था, क्योंकि राज कुंद्रा एक सेलिब्रिटी हैं और आरोप लगाने वाली लड़की एक स्ट्रगलिंग मॉडल है.

इस मामले को लेकर सागरिका ने कहा, ‘मैं एक मॉडल हूं. पिछले तीन-चार साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने बहुत ज्यादा काम नहीं किया है. लॉकडाउन के दौरान मेरे साथ कुछ ऐसी चीजें हुईं जिन्हें मैं शेयर करना चाहती हूं. अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत जी की कॉल आया. मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया. उसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस करने वाले थे. मैंने उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं. मुझे वीडियो कॉल पर ऑडीशन के नाम पर न्यूड ऑडीशन के ऑफर मिले थे. उस वक्त कॉल पर तीन लोग थे. इनमें से एक उमेश कामत थे. एक का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन शायद वह राज कुंद्रा थे. क्योंकि उमेश कामत, राज कुंद्रा का नाम ले रहे थे कि जितने भी साइट्स चल रहे हैं वह उनके मालिक हैं.’ सागरिका का कहना है कि वो नहीं चाहती हैं कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए आने वाली लड़कियों के साथ इस तरह का शोषण हो और यही वजह है कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ पहले भी बात की थी.

4. पुनीत कौर (Puneet Kaur):-
मशहूर यूट्यूबर पुनीत कौर ने भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. उनका दावा है कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी अपने अश्लील ऐप ‘हॉटशॉट्स’ के वीडियो में काम करने के लिए न्यौता दिया था. लेकिन उन्होंने ऐप का नेचर देखते ही उसके लिए काम करने से मना कर दिया था. पुनीत कौर एक भारतीय-अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल कौर ब्यूटी के लिए मशहूर हैं. वो एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं, जोकि बे एरिया, उत्तरी कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनको चाहने वालों की संख्या लाखों में है. पुनीत ने लिखा था, ‘दोस्तों, आपको हमारा वेरिफाइड डीएम वीडियो याद है? जहां उन्होंने मुझे अपने एप हॉटशॉट्स के लिए काम करने के लिए कहा था. मैं तो मर ही गई. भगवान करे कि अब राज कुंद्रा जेल में ही सड़े. ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है. जब मेरे पास पहली बार राज कुंद्रा का डीएम आया था तो मुझे पहले लगा था कि ये एक स्पैम है, लेकिन ये सच था और घिनौना भी.

इस पूरे प्रकरण में राज कुंद्रा अकेले पड़ चुके हैं. यहां तक कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी अभी तक सार्वजनिक रूप से उनके पक्ष में कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. यहां तक पुलिस सूत्रों का तो ये कहना है कि जब राज को शिल्पा के सामने पूछताछ के लिए ले जाया गया, तो वो उनपर चिल्ला उठी थीं. उन्होंने राज से कहा कि उन्हें अपने ऐप या जो भी उनका बिजनेस था, उसके बारे में बताना चाहिए था. इसके बाद जोर-जोर से रोने लगीं. शिल्पा को रोता देख राज कुंद्रा की आंखों में पानी आ गया था. इसके बाद में राज कुंद्रा ने श‍िल्पा को समझाने की कोशिश भी की. वे बार-बार खुद को बेगुनाह बता रहे थे और कह रहे थे कि उनके ख‍िलाफ बने इस केस का कोई आधार नहीं है. उन्होंने पोर्न नहीं बल्क‍ि इरॉट‍िक मूवीज बनाई हैं. बिल्कुल इसी लाइन पर मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी कुंद्रा का बचाव करती नजर आ रही हैं. वो इकलौती ऐसी महिला हैं, जो इस केस से जुड़ी हैं और राज का लगातार बचाव कर रही हैं. उनका कहना भी कहना है कि पुलिस और कानून को इरॉट‍िक और पोर्न मूवी के बीच में फर्क करना होगा. राज की कंपनी इरॉट‍िक फिल्में बनाने का काम करती थी. मॉडल या एक्ट्रेस पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाता था.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.