Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन तीनों खान की बहनों ने हिंदू व्यक्ति से की शादी, मैरिज के बाद बदल लिया अपना धर्म

फिल्म इंडस्ट्री हर टैबू को तोड़कर नए मिसाल कायम करने वाला माना जाता है।

बॉलीवुड के कई मुस्लिम स्टार्स ऐसे हैं जिनके बच्चों धर्म की दीवार तोड़कर दूसरे धर्म में शादी की है। यहां आपको आज उन एक्टर्स की बहन या बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने लिए हिंदू पति चुनकर अपना धर्म बदल लिया। बॉलीवुड के तीन खान की बहनों ने हिंदू से शादी की है। तो चलिए बताएं कि इस लिस्ट में शामिल दो खान ऐसे हैं, जिन्होंने खुद भी हिंदू एक्ट्रेसेस से शादी की है।


पटौदी परिवार की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी।कुणाल खेमू एक कश्मीरी पंडित हैं। वहीं, सैफ ने भी अृमता सिंह के बाद करीना कपूर से शादी की है। कुणाल और सोहा की एक बेटी भी है जिसका नाम इनाया है।

सलमान खान की दोनों बहनों ने अपने लिए हिंदू पति चुना है और शादी के बाद अपना धर्म भी बदल लिया।


सलमान की बहन अलवीरा खान ने 1996 में अतुल अग्निहोत्री से शादी की है। दोनों के बीच प्यार सलमान खान की फिल्म जागृति के सेट पर ही हुआ था।


सलमान खान की दूसरी बहन अर्पिता खान ने भी हिंदू पति चुना है। अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की है। आयुष ने शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटा आयुष और बेटी आयत।


आमिर खान की बहन निकहत खान ने भी हिंदू से शादी की है। निकहत ने संतोष हेगड़े से शादी की और दोनों के दो बच्चे सहर और श्रवण हेगड़े भी हैं।


एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान ने अपने लिए हिंदू पति चुना था। अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ सुजैन ने शादी की थी, लेकिन शादी के कई साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों के दो बेटे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.