Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

मिया खलीफा के तलाक पर फैंस ने जताया दुख तो पूर्व पोर्न स्टार बोलीं- ‘सॉरी ना बोलें,बधाई दें’

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए चर्चा में रहने वाली  मिया खलीफा एक बार फिर खबरों में हैं। पूर्व पोर्न स्टार इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। करीब दो साल पहले जहां मिया ने शादी की खबर से सबको हैरत में डालने वाली  मिया खलीफा ने अब पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से तलाक ले लिया।

Bollywood Tadka
मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए अपने तलाक की खबर लोगों के साथ शेयर की है। मिया ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी को सफल बनाने के लिए सब कुछ दिया, लेकिन लगभग एक साल की थैरेपी और प्रयासों के बाद हम यह समझ गए कि हमें जीवन भर के लिए एक दोस्त मिल गया है और हम ने सच में कोशिश की।’

मिया ने आगे लिखा-‘हम हमेशा एक-दूसरे से प्यार और एक-दूसरे का सम्मान करेंगे क्योंकि हम जानते हैं कि यह एक अलग से बात नहीं थी जिसके कारण हमारा ब्रेकअप हुआ, बल्कि मतभेदों के चलते ऐसा हुआ, जिसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं हो सकता। हम इस अध्याय को बिना किसी पछतावे के बंद कर रहे हैं और दोनों ने अपनी शुरुआत की, अलग-अलग लेकिन अविश्वसनीय परिवार, दोस्तों और अपने कुत्तों के लिए प्यार से जुड़े।

यह काफी पहले हो जाता, लेकिन हमें खुशी है कि हमने अपना समय लिया और इसे अपना सब कुछ दे दिया, और यह कहते हुए दूर जा सकते हैं कि हमने अपनी पूरी कोशिश की।’

Bollywood Tadka
बधाई दें,साॅरी ना कहें
मिया के पति से अलग होने की खबर से फैंस काफी हैरान हो गए। वहीं पति से अलग होने की जानकारी देने के बाद मिया ने ट्वीट कर फैंस बधाई देने के लिए कहा। मिया ने लिखा-‘जब कोई तलाक लेता है तो आई एम सॉरी की जगह बधाई हो कहना सीखें। एक ओर जहां कुछ लोग मिया का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।’

पिछले साल अप्रैल 2020 में मिया ने सोशल मीड‍िया पर पति रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ एक वीड‍ियो शेयर किया था। इस वीडियो के ऊपर मिया ने लिखा था- ‘मेरे पति जोएक अहम कर्मचारी हैं वे छुट्टी के दिन मेरे साथ ऐसे हैंगआउट कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.