Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

गब्बर का रोल निभाकर अमर हो गए ‘अमजद खान’, जानिए इस रोल के पीछे की पूरी कहानी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) एक फिल्म डायरेक्टर भी थे.

अमजद खान विलेन का रोल प्ले करने वाले फेमस एक्टर थे. 1975 में आई फिल्म शोले (Sholay) में उनके निभाए किरदार गब्बर सिंह को भला कौन भूल सकता है ? करीब 132 फिल्मों में काम करने वाले अमजद खान 27 जुलाई 1992 को दुनिया को अलविदा कह गए थे. ‘शोले’ एक ऐसी फिल्म है जिसके हर कैरेक्टर, संवाद और गाने दर्शक 46 साल बाद भी याद रखे हुए हैं. इस फिल्म का हर किरदार अपने आप में अनोखा है लेकिन गब्बर सिंह का अंदाज सबसे जुदा है. अमजद खान को फिल्म ‘शोले’ मिलने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है.

"अमज़द खान, जिस ‘गब्बर सिंह’ का रोल निभा कर हो गए अमर,उसके लिए नहीं थे पहली पसंद"
‘शोले’ फिल्म में डाकू गब्बर सिंह के रोल के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक जाने-माने एक्टर डैनी को लेना चाहते थे. डैनी उस वक्त अपनी फिल्म ‘धर्मात्मा’ की शूटिंग में बिजी थे, इसलिए उन्होंने गब्बर का रोल प्ले करने में अपनी असमर्थता जता दी. इसके बाद फिर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने इस दमदार किरदार के लिए दूसरे एक्टर की तलाश शुरू कर दी.

फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अमजद सिंह को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा, उसी वक्त अमजद की अदायगी देख समझ गए थे कि गब्बर सिंह के रोल के लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकते हैं. रमेश सिप्पी ने 2020 में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मैंने उनका एक स्टेज परफॉर्मेंस देखा था. उनकी आवाज, पर्सनैलिटी, लुक सब कुछ बेहद पसंद आ गया था. हमने गब्बर के रोल के लिए उनसे दाढ़ी बढ़ाने को कहा, फिर उनकी फोटो ली थी. फिर इस तरह उनका सेलेक्शन डाकू गब्बर सिंह के लिए हो गया.

‘शोले’ फिल्म बनकर जब सिनेमाघर में प्रदर्शित हुई तो इसके चर्चे देश के कोने-कोने में होने लगा. खूंखार डाकू हो या कॉमेडी रोल, हर किरदार में जान डाल देने वाले एक्टर थे अमजद खान. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से फिल्मों में खलनायकों के मानक ही बदल दिए थे. अमजद खान को एक ऐसे खलनायक के रुप में याद किया जाता है जो कई बार फिल्म के नायक पर भारी पड़ते थे.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.