Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से लेकर संजय दत्त तक, तला’कशुदा अभिनेत्रियों पर आया इन बॉलीवुड सितारों का दिल

‘इश्कजादे’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘2 स्टेट’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके अर्जुन कपूर पिछले 2 सालों से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से रिलेशन के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़, अर्जुन कपूर से पूरे 11 साल बड़ी हैं, जिनकी पहली शादी एक्टर अरबाज खान से हुई थी। मलाइका ने 1998 में अरबाज से शादी की थी जिससे उन्हें 18 साल का बेटा अरहान है। मलाइका- अरबाज साल 2016 में अलग हुए थे जिसके बाद 2017 में दोनों ने त’ला’क लिया था। तलाक के बाद से ही मलाइका साल 2018 से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। अर्जुन कपूर से पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने तलाकशुदा एक्ट्रेसेस को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-


संजय दत्त- मान्यता दत्त
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने रिया पिल्लई और रिचा शर्मा से बाद तीसरी शादी मान्यता दत्त से साल 2008 में की थी। वहीं दूसरी तरफ संजय भा मान्यता के दूसरे पति थे। एक्टर से पहले मान्यता ने मिराज उर रहमान शेख से शादी की थी। मान्यता और संजय की शादी के बाद उनके पहले पति मिराज ने उन पर बिना त’ला’क लिए दूसरी शादी करने का केस दर्ज करवाते हुए उनकी शादी की गैरकानूनी बताया था। लेकिन कोर्ट ने एक्ट्रेस की दूसरी शादी को मान्यता दे दी थी।

पंकज कपूर- सुप्रिया पाठक
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से 1979 में पहली शादी की थी जो महज 5 सालों तक चली और दोनों ने साल 1984 में त’ला’क ले लिया। त’ला’क के कुछ महीनों बाद फिल्म के सेट पर पंकज की मुलाकात सुप्रिया पाठक से हुई। उस समय सुप्रिया भी पहली नाकाम शादी से उभरने की कोशिश कर रही थीं। सुप्रिया की पहली शादी कुछ ही महीनों में टूट गई थी। कुछ समय तक साथ रहने के बाद पंकज और सुप्रिया ने साल 1988 में शादी कर ली। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुप्रिया, पंकज की पहली पत्नी के बेटे शाहिद कपूर से भी बेहद प्यार करती हैं।

मिथुन चक्रवर्ती- योगिता बाली
बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1979 में योगिता बाली से शादी की थी। योगिता, लिजेंड्री सिंगर किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं। किशोर कुमार और योगिता की शादी साल 1976 में हुई थी, लेकिन दोनों दो सालों में ही अलग हो गए थे। इस शादी से दोनों के चार बच्चे हैं।


अनुपम खेर- किरण खेर
बॉलीवुड के बब्ली कपल कहे जाने वाले अनुपम खेर और किरण खेर ने त’ला’क के बाद एक दूसरे में लाइफपार्टनर ढूंढ लिया। दोनों ही पहली नाकाम शादी के बाद एक दूसरे के करीब आए थे। अनुपम से पहले किरण की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी जिनसे उनका एक बेटा सिकंदर है। साल 1985 में त’ला’क लेते ही किरण ने अनुपम से शादी की थी। अनुपम ने किरण के साथ उनके बेटे सिकंदर को भी अपना लिया और अपने कोई बच्चे नहीं किए। सिकंदर ने अनुपम का ही सरनेम अपनाया।

गुलजार- राखी
एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं राखी ने टीनेज ईयर में बंगाली फिल्म डायरेक्टर अजय बिस्वास से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी। इसके बाद राखी ने गुलजार से शादी कर ली। लेकिन अफसोस की ये शादी भी कामयाब नहीं हो सकी। अलग होने के बावजूद दोनों ने कभी त’ला’क नहीं लिया। इस शादी से दोनों की एक बेटी है जिनकी परवरिश गुलजार ने ही की है।

समीर सोनी- नीलम कोठारी
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके समीर सोनी ने राजलक्ष्मी खानविल्कर से पहली शादी की थी, लेकिन ये नाकामयाब रही। पहली पत्नी से अलग होने के बाद समीर ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से शादी की थी। समीर से पहले नीलम की शादी यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से हुई थी। समीर और नीलम को मिलवाने में एकता कपूर का बड़ा हाथ था। कपल ने शादी के दो साल बाद एक बेटी को गोद लिया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.