Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

कम उम्र में झेला माता-पिता के तलाक का दर्द, आज तक कुंवारी हैं ये मुस्लिम अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की।

वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने शादीशुदा होने की जगह कुंवारा रहना ही सही समझा। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने परिवार में तलाक जैसी चीजें देखीं। आइए डालते हैं उन अविवाहित मुस्लिम एक्ट्रेसेज पर एक नजर जिन्होंने छोटी उम्र में ही झेला माता-पिता के तलाक का दर्द:


बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री तबू 50 की उम्र पार करने के बाद भी अविवाहित हैं। उन्होंने सिंहल रहना ही चुना है। हालांकि उनकी एक्ट्रेस बहन फराह ने दो बार शादी की।

तबू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उनके पिता का नाम जमाल अली हाशमी और मां का नाम रिजवाना है। तबू के जन्म के कुछ सालों बाद ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। तलाक के बाद तबू अपनी मां के साथ रहीं और अपने ननिहाल में ही उनकी परवरिश हुई।

कैटरीना कैफ जब छोटी थीं तभी उनके पिता मोहम्मद कैफ और मां सुजैन का तलाक हो गया। तलाक के बाद कैटरीना अपनी मां के साथ रहीं। कैटरीना उम्र में 40 के करीब पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।


बॉलीवुड, टॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वालीं नगमा 47 की उम्र में अविवाहित हैं। नगमा ने 8 साल की छोटी उम्र में ही अपने माता पिता का तलाक देखा। नगमा के पिता का नाम अरविंद मोरारजी और मां का नाम शमा काजी है। नगमा के जन्म के कुछ साल बाद शमा काजी ने अपने पति से तलाक ले लिया था।


नरगिस फाखरी जब 6 साल की थीं तभी उनके माता पिता का तलाक हो गया। तलाक के कुछ समय बाद ही नरगिस के पिता का निधन भी हो गया। 42 साल की नरगिस फाखरी ने अभी तक शादी नहीं की है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.