Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री की काली सच्चाई आई सामने, 27 साल की एक्ट्रेस रेवती संपत का 14 लोगों ने किया यौन शोषण…

फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी साफ़ सुथरी और चमकीली दिखाई देती है वैसी बिल्कुल भी नहीं है.

इसकी जगमगाहट को देखकर हर कोई इसकी और आकर्षित होता है. मगर जब वह इसके अंदर जाता है तो इसकी सच्चाई जान वह टूट जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से त्याग के साथ ही आपको कई तरह का एडजस्टमेंट भी करना पड़ता है. उसके बाद भी आपको आगे काम मिलेगा या नहीं इसकी कोई ग्यारंटी नहीं है. कई बार इंसान इन सब से टूट कर वापस अपने घर की और आ जाता है. वहीं जब किसी को कुछ नज़र नहीं आता है तो वह दिवंगत अभिनेता सुशांत की तरह आत्महत्या कर लेता है.

MeToo against Siddique: Revathy Sampath reveals what exactly happened | Malayalam Movie News - Times of India
एक्ट्रेस के साथ तो और भी बुरा होता है. जो नई एक्ट्रेस होती है उन्हें न जानें कितनी बार शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है. ये हाल सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री का नहीं बल्कि सभी इंडस्ट्री में ही यह होता है. हालिया मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री रेवती सम्पत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि 14 लोगों ने उनका यौन शोषण किया था. इसके साथ ही इस एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों के नाम की लिस्ट भी शेयर की है. रेवती ने एक फेसबुक पोस्ट किया था, इसमें उन्होंने उन 14 लोगों के नाम का खुलासा किया है. लिस्ट में एक नाम मशहूर अभिनेता सिद्दीकी नामा भी शामिल है.

अभिनेत्री रेवती की लिस्ट में सिद्दिकी, डायरेक्टर राजेश टचरिलर और DYFI लीडरन नंदी अशोकन के नाम भी लिखे हुए है. आपको बता दें कि रेवती ने मलयाली भाषा में अपनी पोस्ट लिखी है. उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, मैं इस प्लेटफार्म पर प्रोफेशनल, व्यक्तिगत और साइबर स्पेस के जरिए शोषण करने वाले लोगों के नामों का जिक्र कर रही हूं. इन सभी लोगों ने मेरा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से शोषण किया है.

एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल नाम इस प्रकार है.
इस लिस्ट में राजेश टचरिवर, सिद्दीकी, आशिक माही, अभिल देव, अजय प्रभाकर, एम. यसएसएस, शिजू ए आर, राकेंट पाई, सरुन लियो, सब इंस्पेक्टर बीनू (पुनथुरा पुलिस स्टेशन, त्रिवेंद्रम),सौरभ कृष्णन, नंदू अशोकन, मैक्सवेल जोस, शानूब करुवथ और चाकोस केक के नाम शामिल है. रेवती के इस खुलासे के बाद पूरी मलयालम इंडस्ट्री सदमे में है. इस बड़े खुलासे के बाद उनकी पोस्ट पर कुछ मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है. उनकी इस पोस्ट को कई लोगों का समर्थन मिला तो वहीं कुछ लोगों ने इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बताया.

Revathy Sampath Biography, Age, Family & Movies - Mix India
कौन हैं रेवती संपत?
रेवती संपत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी एक्ट्रेस है. उन्होंने फिल्म पटनागढ़ से अपने फिल्मी करियर का डेब्यू किया था. वर्ष 2018 में उन्हें विष्णु उद्यन द्वारा निर्देशित फिल्म वक्त से इंडस्ट्री में एक पहचान मिली थी. बता दें कि उनकी डेब्यू फिल्म पटनागढ़ इस फिल्म के एक साल बाद रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे. 27 वर्षीय रेवती एक्टिंग के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम करती है. रेवती अक्सर जेंडर इक्वेलिटी को लेकर भी बातें करती रहती है. रेवती अपनी बात हमेशा ही बेबाकी से रखती है. रेवती ने कोयम्बटूर के केएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से पढ़ाई की है.

(साभार newstrend)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.