Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नए बॉयफ्रेंड संग छोटी सी ब्रा पहने घुमती दिखी दिशा पाटनी, प्रा’इ’वे’ट तस्वीरें भी हुईं वायरल!

Disha Patani BF: बॉलीवुड एक्टर इन दिनों तब तक अपनी रिलेशनशिप को छुपा कर रखते हैं, जब तक वे एक-दूसरे के साथ आश्वस्त नहीं हो जाते. लेकिन सोशल मीडिया में वे एक-दूसरे के साथ तस्वीरों में नजर आते हैं, वहां एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं. हालांकि कुछ सेलेब्रिटी ऐसा नहीं करते, वे सिर्फ साथ नजर आते हैं और मीडिया के सवालों पर चुप रहते हैं. दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय तक साथ रिलेशनशिप में रहे परंतु कभी आधिकारिक रूप से उन्होंने डेटिंग की बात स्वीकार नहीं की. हाल में उनके ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आईं. इसके बाद अब यह चर्चाएं और अटकलें सिर उठाने लगी हैं कि दिशा पाटनी की लाइफ में नया बॉय फ्रेंड आ गया है.

दिवाली पर की फोटो पोस्ट
मीडिया में हो रह चर्चाओं की मानें दिशा इन दिनों अपने पुराने दोस्त, मुंबई में रहने वाले मॉडल-एक्टर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को डेट कर रही हैं. दोनों को यूं तो उन दिनों में भी खूब साथ देखा जाता था, जब दिशा और टाइगर एक-दूसरे के करीब थे. मगर टाइगर से दिशा के ब्रेकअप के बाद बीती दिवाली पर जब एलेक्स ने दिशा के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की, तो दोनों के साथ होने पर बातें होने लगी. एलेक्स और दिशा को जिम में भी साथ-साथ वर्कआउट करते देखा जाता है. हालांकि एलेक्स की दोस्ती टाइगर से भी है और कई मौकों पर उन्हें संग देखा गया है. एलेक्स मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्तानकोविच भी उनकी अच्छी दोस्त हैं.

कौन है अलेक्जेंडर एलेक्स
अलेक्जेंडर एलेक्स सर्बियाई एक्टर-मॉडल हैं. जिनका जन्म बेलग्रेड में हुआ है. अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद एलेक्जेंडर ने मॉडलिंग और एक्टिंग को करियर के रूप में चुना और मुंबई आ गए. यहां लंबे समय तक वह जिम ट्रेनर के रूप में भी काम करते रहे. एकता कपूर की वेबसीरीज गिरगिट में एलेक्स ने एक इजराइली व्यक्ति का रोल निभाया था. यह एलेक्स का एक्टिंग डेब्यू था. दिशा पाटनी के साथ वह समय-समय अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहे हैं, लेकिन दिशा लंबे समय से टाइगर के साथ थीं, अतः कभी अलेक्जेंडर से उनकी नजदीकियों की बातें नहीं हुईं. मगर इधर लगातार उन्हें अलेक्जेंडर के साथ देखा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की अटकलें लगने लगी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.