Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी से पहले ही कर ली एक्ट्रेस ने हनीमून किसी प्लानिंग! हुई लीक!, पति के साथ हसीना करेंगी…

Honeymoon Planning Before Marriage: इस साल को देखते हुए तो ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड (Bollywood) में शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इसकी वजह है इस एक्ट्रेस के हनीमून (Honeymoon) की प्लानिंग का खुलासा होना. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि हंसिका मोटवानी हैं.

हंसिका मोटवानी की प्लानिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपने पति सोहेल कथूरिया के साथ नॉर्दर्न लाइट्स देखने की योजना बना रही हैं. नॉर्दर्न लाइट्स को औरोरा बोरेलिस (Aurora Borealis) के रूप में भी जाना जाता है. एक्ट्रेस अपनी शादी की वजह से लगातार लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

हनीमून के लिए सजाने लगीं सपने

हंसिका मोटवानी जल्द ही सोहेल कथूरिया (Sohael Kathuria) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. कपल की शादी की खबरों के बीच मीडिया में एक नई अफवाह (Rumour) तेजी से लोगों के बीच फैल रही है. दरअसल ये खबर हंसिका और सोहेल के हनीमून के बारे में है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया (Reaction) नहीं दी है. यानी हंसिका मोटवानी ने न तो इस खबर को खारिज किया है और न ही इसकी पुष्टि की है.

सुर्खियों में बनी रहती हैं एक्ट्रेस

हाल ही में हंसिका मोटवानी की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल (Viral) हुई थीं. फैंस ने उनके लेटेस्ट फोटोशूट को काफी पसंद भी किया था. आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वर्क प्रोजेक्ट से लेकर पर्सनल लाइफ तक, एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ ज्यादा से ज्यादा चीजें शेयर (Share) करने की कोशिश करती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.