Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड के 7 सबसे महंगे तलाक, नंबर 3 को खर्च करने पड़े 400 करोड़ रूपये

बॉलीवुड सितारें अपनी लग्जरी लाइफ के लिए खूब जाने जाते हैं।

बॉलीवुड सितारें अपनी शादी अपने तलाक में करोड़ों का पैसा खर्च करते हैं। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादीयों में करोड़ों का खर्च किया है तो वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने तलाक देने पर करोड़ों रुपये की भारी भरकम रकम चुकानी पड़ी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहें है जिन्हें शादी से ज्यादा तलाक लेने पर खर्चा करना पड़ा है। आइये जानते हैं इनके बारे में-

1- हनी सिंह और शालिनी तलवार
इन दिनों बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह अपनी वाइफ शालिनी तलवार संग बिगड़ते रिश्ते हो लेकर चर्चा में है। शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने पति हनी सिंह से से 10 करोड़ मुआवजे की मांग की है। साथ ही साथ 5 लाख रुपए हर महीने भी मांगा है।

2- करिश्मा कपूर और संजय कपूर
करिश्मा कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2014 में संजय और करिश्मा का तलाक का केस फाइल किया गया। 2016 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया। संजय कपूर को तलाक के बाद एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को बतौर एलिमनी मोटी रकम देनी पड़ी।

Karishma Kapoor Sanjay Kapoor domestic violence | Bollywood News – India TVसंजय ने मुंबई (खार) वाला फ्लैट करिश्मा के नाम कर दिया गया था। इसके साथ ही संजय ने अपने दोनों बच्चों के नाम से 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे जिसका ब्याज प्रति महीने 10 लाख रुपए करिश्मा को मिलता है। इतना ही नहीं, बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन पर होने वाले खर्चे की ज़िम्मेदारी भी संजय उठा रहे हैं।

3- ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान
बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक और सुज़ैन शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग हुए थे। सुज़ैन ने एक्टर ऋतिक से तलाक के बाद बतौर एलिमनी 400 करोड़ रूपयों की मांग की थी। हांलाकि ऋतिक ने बाद में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके इस तरह की सभी खबरों को बेबुनियाद बताया था। लेकिन माना जाता है कि ऋतिक ने सुज़ैन को 380 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया था.

4- फरहान अख्तर और अधुना भबानी
बॉलीवुड के एक्टर फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने शादी के 16 वर्ष बाद एक-दूसरे से तलाक लिया था। फरहान ने अधुना को मंथली गुज़ारा भत्ता देने की बजाए एक मुश्त गुजारा भत्ता देने का विकल्प चुना, जिसे अधुना ने भी मान लिया था। अपने बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए भी फरहान का इंवेस्टमेंट करनी पड़ी। ऐसे में एक्टर फरहान को बांद्रा वाला बंगला ‘विपासना’ अधुना के नाम करना पड़ा.

5- सैफ अली खान और अमृता सिंह
बॉलीवुड के खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा विवादित शादियों में से एक रही है। इस शादी से दोनों के परिवार वाले नाखुश थे लेकिन फिर भी दोनों ने शादी की। हालांकि ये शादी सिर्फ 13 साल ही चल पाई। अमृता से अलग होने पर सैफ ने एलिमनी के तौर पर काफी बड़ी रकम चुकाई थी। सैफ ने बाद में करीना कपूर से शादी की|

6- अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा
सलमान खान के भाई अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा ने 18 साल एक साथ गुजारे के बाद तलाक लेने का फैसला किया। मलाइका ने एलिमनी के तौर पर अरबाज़ से कम से कम 10 करोड़ रुपयों की डिमांड की थी। जिसके बाद एक्टर अरबाज़ ने एक्ट्रेस मलाइका को 15 करोड़ की रकम एलिमनी के तौर पर दी थी।

7- संजय दत्त और रिया पिल्लई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की थी, लेकिन रिया ने स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के लिए संजय से तलाक ले लिया था। संजय दत्त और रिया दोनों का तलाक 1999 में हुआ था। कहा जाता है, कि रिया संग तलाक फाइनल होने तक संजय उनके सभी खर्चों का भुगतान कर रहे थे, जब कि रिया लिएंडर पेस के बच्चे की मां भी बन चुकी थीं। तलाक के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय को रिया को एलिमनी के तौर पर सी-फेसिंग लग्ज़री अपार्टमेंट और एक लग्ज़री कार भी देनी पड़ी थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.