Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अंजना से लेकर रुबिका तक- कोई IPS अफसर तो कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानिए क्या करते हैं इन एंकर्स के पति

टीवी न्यूज की दुनिया में कई ऐसे नाम हैं जो काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

कई टीवी न्यूज एंकर्स ऐसी भी हैं जिनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलेब से कम नहीं है। इन लोगों की लोकप्रियता के कारण ही ये कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी कर चुकी हैं। इन न्यूज एंकर्स के बारे में तो उनके फैंस काफी कुछ जानते ही होंगे, लेकिन शायद ही उन्हें पता हो कि इनके लाइफ पार्टनर कौन हैं औऱ क्या काम करते हैं।

टीवी न्यूज की दुनिया में अंजना ओम कश्यप एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। सोशल मीडिया में अंजना ओम कश्यप के लाखों फॉलोअर्स हैं।

आज तक चैनल की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है। मंगेश कश्यप सीनियर आईपीएस अफसर हैं। मंगेश और अंजना ओम कश्यप के दो बच्चे हैं।

हिंदी न्यूज चैनल आज तक की एंकर औऱ रिपोर्टर श्वेता सिंह के पति का नाम संकेत कोटकर है। जहां श्वेता बिहारी भूमिहार परिवार से बिलॉन्ग करती हैं वहीं संकेत मराठी ब्राह्मण परिवार से। दोनों ने लव मैरिज की थी। संकेत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। संकेत और श्वेता की एक प्यारी सी बेटी है।

एबीपी न्यूज एंकर रुबिका लियाकत ने नावेद कुरैशी से साल 2012 में शादी की थी। नावेद कुरैशी भी पत्रकार हैं। नावेद औऱ रुबिका कभी एक साथ न्यूज 24 चैनल में काम किया करते थे। रवीश कुमार से अरनब गोस्वामी तक, जानिए क्या करती हैं इन 8 फेमस पत्रकारों की पत्नियां


आज तक की न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अतुल अग्रवाल अग्रवाल से साल 2008 में शादी की थी। अतुल अग्रवाल भी पत्रकार और टीवी न्यूज एंकर हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी।

साभार…

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.